आए दिन ससुराल जाने वाले पति ने की साली से शादी करने की जिद, महिला ने उठाया होश उड़ाने वाला कदम

Published : Apr 04, 2023, 12:24 PM IST
couple demo

सार

यूपी के बदायूं से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के द्वारा सुसाइड का प्रयास किया गया। महिला पति से परेशान थी। उसका पति अपनी साली से शादी करना चाहता है।

बदायूं: सिविल लाइंस थाना इलाके के जहानाबाद में एक युवक पर पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। दरअसल युवक साली से शादी करना चाहता है। पत्नी के द्वारा जब इसका विरोध किया जा रहा तो वह पत्नी को प्रताड़ित कर रहा है। वहीं इस बीच महिला ने अपना गला चाकू से काट लिया है। इसके बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया और उसके पति को हिरासत में लिया गया।

ससुराल जाने से मना करने पर की साली से शादी की जिद

जहानाबाद के रहने वाले अजब सिंह के साली के साथ संबंध तकरीबन दो साल पहले हो गए थे। इसके बाद वह अक्सर ससुराल जाता और पत्नी को भी साथ में नहीं ले जाता। किसी तरह से अजब सिंह की पत्नी नीतू को इस प्रेम संबंध के बारे में जानकारी हुई। नीतू ने जब अजब सिंह को ससुराल जाने से मना किया तो वह साली से शादी करने की जिद करने लगा। इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई।

पुलिस ने अजब सिंह को हिरासत में लिया

इस बीच अजब सिंह के परिवारवालों ने भी उसे समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। वह अपनी साली के साथ शादी की जिद पर अड़ा हुआ है। इसी बीच नीतू ने सोमवार की सुबह तकरीबन 10 बजे घर पर ही चाकू से अपना गला काट लिया। खून से लथपथ देख उसे अस्पताल पहुंचाया गया और पुलिस को भी सूचना दी गई। मामले में थाना प्रभारी गौरव विश्नोई का कहना है कि उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से बातचीत की। युवक के भाई सुरेंद्र ने बताया कि अजब सिंह साली से शादी करना चाहता है और इसी के चलते वह अक्सर मारपीट करता था। मामले में आरोपी को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस बीच महिला का इलाज अस्पताल में जारी है। 

सरकारी नौकरी का झांसा देकर की दोस्ती और फिर रेप कर बनाया वीडियो, हर कदम पर नर्स के साथ हुआ धोखा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जिंदा दफनाने जा रहा था अपने ही 3 बच्चे… पड़ोसियों की सूचना ने टल गई बड़ी त्रासदी
शुभम जायसवाल की तलाश तेज: ईडी ने 25 ठिकानों पर मारी दबिश, बड़े खुलासों की उम्मीद