Baghpat Municipalities Corporation Result 2023: बगवत नगर पालिका में एक बीजेपी तो एक राष्ट्रीय लोक दल ने जीतीं सीट

Published : May 13, 2023, 11:25 AM ISTUpdated : May 14, 2023, 07:54 AM IST
baghpat municipalities corporation result 2023 live

सार

baghpat municipalities corporation result 2023: यूपी में निकाय चुनाव की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। 17 नगर निगम और 199 नगरपालिका के परिणाम आ चुके हैं। योगी आदित्यनथ सरकार ने ट्रिपल इंजन का नारा देकर 17 नगर निगम के मेयर पदों पर भगवा लहरा दिया है।  

बागपत. उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर परिषद की सीटों पर काउंटिंग पूरी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनथ सरकार ने ट्रिपल इंजन का नारा देकर 17 नगर निगम के मेयर पदों पर भगवा लहरा दिया है। वहीं नगर पालिका की बात करें तो यहां भी नगर निगम की तरह अधिकतर सीटों पर भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। बागपत नगर पालिका के परिणाम भी सामने आ गए हैं।

  • बता दें कि बगपत जिले में दो नगर पालिका हैं, एक बागपत केकडा और दूसरी बागपत बडौत..
  • बागपत केकड़ा नगर पालिका में बीजेपी प्रत्याशी नीलम देवी ने जीत दर्ज की है।
  • नीलम देवी को 12347 वोट मिले हैं, यानि करीब 50 प्रतिशत वोट लेने में कामयाब रही हैं।
  • वहीं बागपत बडौत नगर पालिका से राष्ट्रीय लोक दल की अश्वनी तोमर की जीत हुई है।
  • अशवनी तौमर को 32149 वोट मिले हैं। यानि 56 प्रतिशत वोट लेने में कामयाब रहीं।

17 नगर निगम चुनाव जीती बीजेपी

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की बीजेपी सरकार ने 17 नगर निगम में क्लीन स्वीप किया है। बता दें कि वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, आगरा, झांसी, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद और गोरखपुर नगर निगम में महापौर का चुनाव दो चरणों में हुआ था। इसी तरह नगर पालिका और नगर पंचायत का चुनाव भी दो चरणों में संपन्न हुआ था। कुल मिलाकर कहें तो यूपी के नगर निकाय चुनाव में भी योगी जी के बुल्डोजर ने सभी पार्टियों का सूफड़ा साफ कर दिया है।

यह भी पढ़ें- UP Nagar Nikay Chunav Result 2023: यूपी निकाय चुनाव की मतगणना जारी, पल-पल बदल रहा समीकरण, जानें कौन आगे... कौन पीछे

 

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ