Aligarh Nagar Nigam Chunav Result 2023: अलीगढ़ में BJP के प्रशांत सिंघल ने सपा के जमीर उल्लाह को हराया

Published : May 13, 2023, 11:12 AM ISTUpdated : May 13, 2023, 07:09 PM IST
Aligarh Nagar Nigam Chunav Result 2023

सार

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। अलीगढ़ से भाजपा के महापौर पद के प्रत्याशी प्रशांत सिंघल चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने सपा के जमीर उल्लाह को हराया। 

Aligarh Nagar Nigam Chunav Result 2023: अलीगढ़ से भाजपा के महापौर पद के उम्मीदवार प्रशांत सिंघल ने नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वदी और समाजवादी पार्टी के जमीर उल्लाह को करारी शिकस्त दी। 

अलीगढ़ से चुनाव मैदान में थे 14 उम्मीदवार
अलीगढ़ नगर निगम चुनाव में महापौर पद के लिए कुल 14 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई। इनमें बीजेपी से प्रशांत सिंघल, समाजवादी पार्टी से जमीर उल्लाह, बसपा से सलमान शाहिद, आम आदमी पार्टी से राजकुमार, AIMIM से गुफरान नूर, कांग्रेस से चंद्रप्रकाश गौतम, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से एमएल पापा, लोकदल से दिलीप कुमार शर्मा ने चुनाव लड़ा। इनके अलावा 5 उम्मीदवारों ने निर्दलीय रहते हुए चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई।  

2017 में 14 नगर निगम पर था BJP का कब्जा 
उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों में महापौर पद के लिए वोटिंग 4 और 11 मई को हुई थी। ज्यादातर सीटों पर भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के बीच ही टक्कर देखने को मिली। हालांकि, बीजेपी ने चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। यूपी निकाय चुनाव 2017 में भाजपा ने 16 नगर निगम में से 14 पर जीत दर्ज की थी। वहीं, 2 नगर निगम पर बसपा का कब्जा था।

17 की 17 नगर निगमों में जीती BJP
सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए निकाय चुनाव में राज्य की 17 में से 17 नगर निगमों पर कमल खिल गया। यहां तक कि पिछली बार हाथ से निकल गए मेरठ-अलीगढ़ पर भी BJP ने इस बार कब्जा जमा लिया। वहीं विपक्षी पार्टियां धूल फांकती रहीं।

योगी बोले- UP में अब ट्रिपल इंजन सरकार 
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर बीजेपी के सभी समर्पित व कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं सुशासन प्रिय उत्तर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! यह विराट विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं डबल इंजन सरकार की जनपक्षीय, विकासपरक एवं सर्वसमावेशी नीतियों के प्रति प्रचंड जन-विश्वास को प्रदर्शित करती है। राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए सभी प्रदेश वासियों का हृदयतल से अभिनंदन!

ये भी देखें : 

यूपी नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2023 Updates

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कौन है विश्वा डोम? ट्रेनों में यात्रियों को बनाता निशाना, बनारस है उसका अड्डा
माघ मेला 2026: प्रयागराज-संगम जाने वालों को बड़ी राहत, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, भदोही से 336 एक्स्ट्रा बसें