Ayodhya Nagar Nigam Chunav Result 2023: अयोध्या में भी खिला कमल, BJP के गिरीश पति त्रिपाठी जीते

Published : May 13, 2023, 11:06 AM ISTUpdated : May 13, 2023, 07:05 PM IST
Ayodhya Nagar Nigam Chunav Result 2023

सार

अयोध्या से भाजपा के महापौर पद के उम्मीदवार महंत गिरीश पति त्रिपाठी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के आशीष पांडेय को कड़ी शिकस्त दी।  

Ayodhya Nagar Nigam Chunav Result 2023: अयोध्या नगर निगम सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार महंत गिरीश पति त्रिपाठी जीत गए हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अशीष पांडेय को बड़े अंतर से हराया। बता दें कि अयोध्या की जीत बीजेपी के लिए बहुत मायने रखती है। 2023 के आखिर तक अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार होना है। इसके अलावा 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए भी बीजेपी के लिए यहां जीतना बेहद जरूरी था। 

2017 में 14 नगर निगम पर था BJP का कब्जा 
उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों में महापौर पद के लिए वोटिंग 4 और 11 मई को हुई थी। ज्यादातर सीटों पर भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के बीच ही टक्कर देखने को मिली। हालांकि, बीजेपी ने चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। यूपी निकाय चुनाव 2017 में भाजपा ने 16 नगर निगम में से 14 पर जीत दर्ज की थी। वहीं, 2 नगर निगम पर बसपा का कब्जा था।

17 की 17 नगर निगमों में खिला कमल

सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए निकाय चुनाव में राज्य की 17 में से 17 नगर निगमों पर कमल खिल गया। यहां तक कि पिछली बार हाथ से निकल गए मेरठ-अलीगढ़ पर भी BJP ने इस बार कब्जा जमा लिया। वहीं विपक्षी पार्टियां धूल फांकती रहीं।

योगी बोले- UP में अब ट्रिपल इंजन सरकार

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर बीजेपी के सभी समर्पित व कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं सुशासन प्रिय उत्तर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! यह विराट विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं डबल इंजन सरकार की जनपक्षीय, विकासपरक एवं सर्वसमावेशी नीतियों के प्रति प्रचंड जन-विश्वास को प्रदर्शित करती है। राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए सभी प्रदेश वासियों का हृदयतल से अभिनंदन!

ये भी देखें : 

यूपी नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2023 Updates

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार का मिशन रोजगार: बांदा में 193 बेरोजगार युवाओं को मिली नौकरी
लखपति दीदियों को करोड़पति बनाने की दिशा में योगी सरकार का बड़ा कदम