
उत्तरप्रदेश। मैनपुरी निकाय चुनाव में एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतें हैं। सपा का गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी में इस बार भाजपा अखिलेश गैंग को सीधी टक्कर देते है 9 में से 5 नगर पंचायतों पर अपना परचम लहराया है। तीन सीट पर सपा प्रत्याशी और एक पर निर्दलीय को जीत मिली है।
एक नगर पालिका और 9 नगर पंचायतें
नगर पंचायतों में भोगांव, कुरावली, घिरोर, बेवर, बरनाहल, किशनी, ज्योती खुड़िया और कसमरा शामिल हैं. 4 मई को इन सभी नगर पंचायतों पर वोटिंग हुई थी. जिले के कुल 295191 मतदाता भी मतदान किया है। मैनपुरी में 1 नगर पालिका और 9 नगर पंचायत पर चुनाव हुए.
नगर पंचायत भोगांव: भाजपा से नेहा तिवारी ने सपा समर्थित नसरीन बानों को हराकर जीत हासिल की।
नगर पंचायत घिरोर: भाजपा के यतेंद्र जैन ने सपा के अनिल गुप्ता को हराकर मारी बाजी।
नगर पंचायत करहल: सपा के अब्दुल नईम को मिली जीत, भाजपा के सचिन वर्मा को दी मात
नगर पंचायत कुसमरा: भाजपा प्रत्याशी गायत्री सिसोदिया को मिली जीत, सपा प्रत्याशी संजय गुप्ता को दी पटखनी
नगर पंचायत किशनी: सपा की रामवती के सिर जीत का सेहरा तो भाजपा प्रत्याशी रीता शाक्य को मिली मात
नगर पंचायत ज्योति: यहां निर्दलीय प्रत्याशी प्रेमलता ने जीत दर्ज की है। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की लक्ष्मी देवी को पराजित किया।
नगर पंचायत बरनाहल: भाजपा की शशि गुप्ता को चुनाव में मिली जीत, निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्वेता राठी को हराया।
नगर पंचायत बेवर: यहां सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली अन्नू दीक्षित को जीत हासिल हुई है। अन्नू ने चिर प्रतिद्वंद्वंदी भाजपा के सरितकांत को पराजित कर विजय प्राप्त की।
नगर पंचायत कुरावली: भाजपा के धर्मेंद्र वर्मा के सिर रहा जीत का सेहरा। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आलोक गुप्ता को शिकस्त दी। धर्मेंद्र वर्मा ने 1853 वोट से बसपा प्रत्याशी आलोक गुप्ता को पराजित किया। धर्मेंद्र वर्मा को 6174 मत मिले, वहीं बसपा प्रत्याशी आलोक गुप्ता को 4321 मत मिले। सपा प्रत्याशी अमृता गुप्ता 2652 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहीं।
ये भी पढ़ें. यूपी नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2023 LIVE Updates
नगर पंचायतों में कुल मतदाता
| नगर पंचायत | कुल मतदाता | पुरुष मतदाता | महिला मतदाता |
| नगर पंचायत कुरावली | 20860 | 10052 | 10808 |
| ज्योति खुड़िया | 4611 | 2195 | 2416 |
| किशनी | 10060 | 4742 | 5318 |
| कुसमरा | 10395 | 4902 | 5493 |
| घिरोर | 11683 | 5507 | 6176 |
| बेवर | 18986 | 9063 | 9923 |
| भोगांव | 27828 | 13254 | 14374 |
| करहल | 25515 | 11922 | 13593 |
| बरनाहल | 12558 | 5816 | 6742 |
भाजपा ने इन प्रत्याशियों पर जताया भरोसा
बीजेपी ने एक नगर पालिका और 9 नगर पंचायतों में अपने प्रत्याशी उतारे थे. मैनपुरी नगर पालिका से संगीता गुप्ता को प्रत्याशी बनाया गया है. बरनावल नगर पंचायत से शशि गुप्ता और ज्योति खुडि़या से लक्ष्मी देवी को टिकट मिला. घिरोर से यतेंद्र जैन, किशनी से रीता देवी और कुसमरा से गायत्री देवी को उम्मीदवार बनाया गया है. कुरावली से धर्मेंद्र धम्मा, भोगांव से नेहा तिवारी, और बेवर से सरितकांत भाटिया. इसी तरह करहल से सचिन वर्मा को टिकट मिला।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।