Mathura Nagar Nigam Chunav Result 2023: मथुरा में भी खिला कमल, BJP के विनोद अग्रवाल जीते

Published : May 13, 2023, 11:00 AM ISTUpdated : May 13, 2023, 07:04 PM IST
Mathura Nagar Nigam Chunav Result 2023

सार

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में मथुरा से भाजपा के महापौर पद के उम्मीदवार विनोद अग्रवाल चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के तुलसीराम शर्मा को करारी शिकस्त दी।   

Mathura Nagar Nigam Chunav Result 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में मथुरा से भाजपा के महापौर पद के प्रत्याशी विनोद अग्रवाल चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के तुलसीराम शर्मा को करारी शिकस्त दी। 

मथुरा से 8 उम्मीदवार थे मैदान में
मथुरा से महापौर पद के लिए कुल 8 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे थे। इनमें बीजेपी से विनोद कुमार अग्रवाल, सपा से तुलसीराम शर्मा, कांग्रेस से श्यामसुंदर उपाध्याय, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से बबिता, आम आदमी पार्टी से प्रवीण भारद्वाज, बसपा से राजा मोहतशिम अहमद और निर्दलीय उम्मीदवार रमेश शामिल हैं।

2017 में 14 नगर निगम पर था BJP का कब्जा 
उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों में महापौर पद के लिए वोटिंग 4 और 11 मई को हुई थी। ज्यादातर सीटों पर भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के बीच ही टक्कर देखने को मिली। हालांकि, बीजेपी ने चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। यूपी निकाय चुनाव 2017 में भाजपा ने 16 नगर निगम में से 14 पर जीत दर्ज की थी। वहीं, 2 नगर निगम पर बसपा का कब्जा था।

17 की 17 नगर निगमों में खिला कमल 
सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए निकाय चुनाव में राज्य की 17 में से 17 नगर निगमों पर कमल खिल गया। यहां तक कि पिछली बार हाथ से निकल गए मेरठ-अलीगढ़ पर भी BJP ने इस बार कब्जा जमा लिया। वहीं विपक्षी पार्टियां धूल फांकती रहीं।

योगी बोले- UP में अब ट्रिपल इंजन सरकार 
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर बीजेपी के सभी समर्पित व कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं सुशासन प्रिय उत्तर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! यह विराट विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं डबल इंजन सरकार की जनपक्षीय, विकासपरक एवं सर्वसमावेशी नीतियों के प्रति प्रचंड जन-विश्वास को प्रदर्शित करती है। राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए सभी प्रदेश वासियों का हृदयतल से अभिनंदन!

ये भी देखें : 

यूपी नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2023 Updates

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा: मुझे बचा लो..बस में फंसे पिता का मौत से पहले बेटी को आखिरी कॉल
शिक्षक बनने की कीमत 40 लाख रुपए? वाराणसी के कबीर कॉलेज का बड़ा खुलासा!