rampur nagar palika election Result 2023: आजम खान के गढ़ रामपुर में AAP की सना खानम जींती, एक दिन पहले किया निकाह!

Published : May 13, 2023, 11:09 AM ISTUpdated : May 14, 2023, 08:07 AM IST
rampur nagar palika election Result 2023

सार

rampur nagar palika election Result 2023: यूपी निकाय चुनाव 2023 की काउंटिंग चल रही है। जिसमें 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायतें, ग्राम पंचायत के परिणाम आ चुके हैं।आइए हम आपको बताते हैं रामपुर नगर पालिका सीट पर कौन जीता कौन हारा।

रामपुर ( उत्तर प्रदेश).  उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर परिषद की सीटों पर काउंटिंग पूरी हो चुकी है। अधिकतर सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। यानि 17 नगर निगम में भाजपा क्लीन स्वीप कर दिया है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनथ सरकार ने सभी नगर निगम जीत लिए हैं। वहीं सपा नेता आजम खान के गढ़ रामपुर में नगर पालिका का परिणाम भी सामने आ गया है।

एक दिन पहले निकाह करने वाली आप की नई दुल्हन जीतीं चुनाव

  • स्वार के रामपुर नगरपालिका के चुनाव में आजम खां को झटका लगा है। सपा की प्रत्याशी फात्मा जबीं को हार का सामना करना पड़ा है। रामपुर नगर पालिका से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सना खानम ने 10958 वोटों से जीत दर्ज की है। 
  • बता दें कि सना ने नामांकन के एक दिन पहले मामून शाह खां से निकाह किया था।
  • रामपुर नगर पालिका समाजवादी पार्टी के सीनियर लीडर आजम खान का एरिया माना जाता है। यहां सुबह 8 बजे से ही पालिका अध्यक्ष के लिए मतगणना शुरू हो चुकी थी।
  • बता दें कि वोटों की गिनती के दौरान शुरूआत में छोटी मोटी विवाद वाली घटनाएं भी देखने को मिली।

रामपुर की दो अन्य नगर पालिका का रिजल्ट

1.मिलक भाजपा- की दिक्षा गंगवार जीतीं

2.बिलासपुर- भाजपा के चित्रक मित्तल जीते

17 नगर निगम चुनाव जीती बीजेपी

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की बीजेपी सरकार ने 17 नगर निगम में क्लीन स्वीप किया है। बता दें कि वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, आगरा, झांसी, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद और गोरखपुर नगर निगम में महापौर का चुनाव दो चरणों में हुआ था। इसी तरह नगर पालिका और नगर पंचायत का चुनाव भी दो चरणों में संपन्न हुआ था। कुल मिलाकर कहें तो यूपी के नगर निकाय चुनाव में भी योगी जी के बुल्डोजर ने सभी पार्टियों का सूफड़ा साफ कर दिया है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ