बहराइच: तेंदुए ने महिला समेत 5 लोगों पर किया हमला, रेस्क्यू अभियान जारी, ग्रामीणों ने दिख रही दहशत

Published : Apr 06, 2023, 01:12 PM IST
bahraich

सार

बहराइच में तेंदुए का आतंक जारी है। तेंदुए ने महिला समेत 5 लोगों को घायल किया है। उसके रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर लगातार टीम लगी हुई है। इस बीच भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर है।

बहराइच: तेंदुए के द्वारा ग्रामीणों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में एक महिला की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए। बताया गया कि तेंदुआ गांव के ही एक मड़हे में घुस आया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को जानकारी दी। इस बीच वन विभाग की टीम, पुलिस समेत अन्य विभाग तेंदुए का रेस्क्यू करने के लिए लगे हुए हैं। मड़हे को घेरकर उसके चारों ओर खाबड़ लगा दिया गया है। वहीं घर के बाहर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी जुटी हुई है।

महिला को बचाने दौड़े तीन लोगों पर किया हमला

यह पूरा मामला सुजौली थाना अंतर्गत क्षेत्र से सामने आया है। यहां कतर्नियाघाट रेंज के अंतर्गत सदर बीट के ग्राम पंचायत चहलवा के मंगल पुरवा गांव के किनारे कब्रिस्तान बना हुआ है। बताया गया कि कब्रिस्तान के पीछे सुबह तकरीबन साढ़े 5 बजे रीता देवी शौच के लिए गई थीं। यहीं पर झाड़ियों में तेंदुआ छिपा हुआ था। रीता को देखने के साथ ही तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। इससे रीता को हरी चोट आई। उसके शोर मचाते ही ग्रामीण दौड़ पड़े। तेंदुए ने तीन अन्य ग्रामीण सहदेव, लाल बहादुर और संजय को भी घायल कर दिया। इस बीच तेंदुआ गांव में घुस आया और लक्ष्मण के फूंस के मड़हे में चारपाई के नीचे जा पहुंचा।

महिला की हालत गंभीर, इलाज जारी

मामले को लेकर वन दारोगा मयंक पांडे की ओर से जानकारी दी गई कि तेंदुआ लक्ष्मण के फूस के मड़हे में छिपा था। हालांकि बाद में वह राजमंगल के मकान में जाकर घुस गया। फिलहाल मकान को घेर लिया गया है और तेंदुआ को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं इस बीच घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों की हालत देखते हुए उन्हें सीएचसी मोतीपुर रेफर किया गया है। बताया गया कि घायल महिला की हालत गंभीर है। तेंदुए ने महिला के चेहरे पर हमला किया और सिर से मांस निकाल लिया है।

पैर फ्रैक्चर की समस्या लेकर अस्पताल पहुंचा मरीज और डॉक्टरों ने कर दिया हार्ट का ऑपरेशन, बुजुर्ग की मौत के बाद हंगामा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CM Yogi in Singapore: सिंगापुर रोड शो में योगी का रोडमैप, ट्रिपल S मॉडल के साथ 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश
UP News: CM योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे में ₹60 हजार करोड़ के MoU, 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की ओर उत्तर प्रदेश