Varanasi Mausam Today: बनारस में आज ठंड का प्रचंड रूप, यूपी के 15 जिलों में शीतलहर

Published : Jan 06, 2026, 05:45 AM IST

Banaras Weather Today 6th January 2026: बनारस समेत पूरे उत्तर प्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फीली हवाओं के साथ नमी के चलते यूपी के ज्यादातर जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

PREV
15

6 जनवरी को बनारस में सुबह-शाम घने कोहरे के साथ ही दिन में भी कोल्ड डे का अहसास होगा। शीतलहर के चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी।

25

6 जनवरी को वाराणसी में दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के करीब रहेगा। इस दौरान शहर में 7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं मौसम को और सर्द बनाएंगी।

35

मंगलवार 6 जनवरी को यूपी के 15 जिलों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा। इनमें बनारस, अयोध्या, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर, लखनऊ, बरेली, अमेठी, देवरिया, गोरखपुर, बाराबंकी, रायबरेली, इटावा, आगरा और सहारनपुर में कोल्ड वेव से ठंड बढ़ेगी।

45

6 जनवरी को वाराणसी समेत यूपी के कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिलेगा। इनमें गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, अयोध्या, इटावा, कानपुर, लखनऊ, आगरा, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, बिजनौर, सहारनपुर और मुरादाबाद शामिल हैं।

55

नए साल के मौके पर मौसम विभाग ने वाराणसी आने वाले श्रद्धालुओं को अलर्ट जारी किया गया है। 10 जनवरी तक हाड़ कंपाने वाली ठंड के चलते लोगों को सर्दी से बचाव करने के लिए सभी जरूरी उपाय करने के लिए कहा गया है।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories