UP News: दुल्हन ने मंच पर फेंक दी जयमाला...सन्न रह गए बाराती-घराती, वजह जानकर सभी दूल्हे को लगे कोसने

Published : May 09, 2023, 01:42 PM IST
marriage

सार

सनातन धर्म में शादी 7 जन्मों का रिश्ता माना जाता है। यूपी के बांदा में भी एक जोड़ा सात जन्मों के बंधन में बंधने जा रहा था। धूम-धड़ाके के साथ बारात आई। गाजे-बाजे के बीच लोग शादी का जश्न मना रहे थे। द्वारचार की रस्म भी पूरी हो गई थी।

बांदा (Banda News): सनातन धर्म में शादी 7 जन्मों का रिश्ता माना जाता है। यूपी के बांदा में भी एक जोड़ा सात जन्मों के बंधन में बंधने जा रहा था। धूम-धड़ाके के साथ बारात आई। गाजे-बाजे के बीच लोग शादी का जश्न मना रहे थे। द्वारचार की रस्म भी पूरी हो गई थी। दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे के गले में वरमाला डालने वाले थे। तभी दुल्हन का पारा अचानक सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब उसे यह पता चला कि दूल्हे ने शराब पी रखी है। दूल्हे के गले में वरमाला डालना तो दूर दुल्हन ने फूलों की माला को ही फेंक दिया और जयमाला के स्टेज वापस लौट गई। यह दृश्य देखकर बाराती और घराती दोनों पक्ष के लोग सन्न रह गए।

नशेड़ी दूल्हा देख भड़क गई दुल्हन

बांदा के अतर्रा इलाके के बछेही गांव में नरैनी के पनगरा गांव से बारात आई थी। शादी की सभी तैयारियों के बीच मौजूद मेहमान भी शादी समारोह का लुत्फ उठा रहे थे। दूल्हे के द्वारचार की रस्म भी निभा दी गई। अब जयमाला की रस्म पूरी की जानी थी। दूल्हा स्टेज पर दुल्हन के आने का इंतजार कर रहा था। समारोह में सबकी निगाहें दूल्हा-दुल्हन के वरमाला डालने की रस्‍म पर ही टिकी थी। दुल्हन भी हाथ में जयमाला लेकर मंच पर आई। इसी दौरान दुल्हन को पता चला कि दूल्हा शराब के नशे में धुत है। यह देखकर दुल्हन का मिजाज बदल गया। उसने दूल्हे को वरमाला पहनाने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं उसने वरमाला भी फेंक दी और मंच से वापस लौट गई। यह देखकर लड़का और लड़की दोनों पक्ष के लोग अवाक रह गए।

बिना शादी किए ही दूल्हा बारात लेकर लौटा

दुल्हन को दोनों पक्ष के लोगों ने समझाने का काफी प्रयास किया। पर यह दूल्हे के शराबी होने की बात दुल्हन के मन को कचोट रही थी। वह दूल्हे से शादी न करने के अपने फैसले पर अडिग रही। गांव के बड़े बुजुर्गों ने भी युवती को समझाने का प्रयास किया। पर दुल्हन ने नशेड़ी दूल्हे से शादी करने से साफ मना कर दिया। अंत में थक हारकर लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष के लोगों को बिना शादी किए बारात वापस लेकर जाने को कहा। पुलिस को भी इस पूरे घटनाक्रम की सूचना दी गई। पर लड़का या लड़की पक्ष में से कोई भी थाने नहीं गया और दूल्हे को बिना दुल्हन लिए ही बैरंग बारात लेकर वापस लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, दूल्हा अक्सर शराब पीता है। शादी के दिन भी उसने शराब पी, जबकि परिवार वालों ने इसके लिए मना किया था।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Sorry Papa..लिख आधी रात नौवीं मंजिल से कूदीं 12, 14 और 16 साल की बहनें, जानें किस 1 लत ने ले ली जान
UP Govt Update: मोरना गंगा सहकारी चीनी मिल विस्तार पर मुहर, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ