कमाने गया पिया तो 2 लोगों को दिल दे बैठी 4 बच्चों की मां, एक के साथ मिलकर दूसरे को उतारा मौत के घाट

यूपी के बांदा में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। इस मामले का कुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

Contributor Asianet | Published : Jan 31, 2023 10:56 AM IST

बांदा: जनपद में एक महिला ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। महिला ने कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या की। मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर कुल्हाड़ी और मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी महिला के चार बच्चे हैं और उसका पति बाहर काम करता है।

घर से 100 मीटर की दूरी पर मिला था शव

पुलिस के अनुसार गिरवां थानाक्षेत्र के दुर्गापुर गांव के रहने वाले 18 वर्षीय अर्जुन उर्फ छोटे पुत्र भइयन का शव घर से तकरीबन 100 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला था। उसके गले और सिर पर कुल्हाड़ियों से वार किया गया था। शव देखे जाने के बाद मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम, नरैनी कोतवाली प्रभारी मनोज शुक्ला, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र और सीओ नितिन कुमार ने पड़ताल की और परिजनों से भी बातचीत की। फील्ड यूनिट ने भी वहां पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए।

परिजनों ने जताई थी हत्या की आशंका

परिजनों के द्वारा बताया गया कि अर्जुन को देर रात एक फोन आया था। गांव की ही बिटोला यादव और मुन्ना पांडेय ने दरवाजा खोलने के लिए कहा था। जिस पर सुबह दरवाजा खोलने की बात कहते हुए मना कर दिया गया था। आरोप था कि मुन्ना और बिटोला ने ही अर्जुन की हत्या की है। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज करवाया गया था। पुलिस के अनुसार बिटोला का पति दिल्ली में काम करता है। अर्जुन भी उसी के पास नौकरी करता था। बिटोला के गांव में ही मुन्ना से संबंध थे। हालांकि इसी बीच अर्जुन से भी उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। अर्जुन जब भी गांव आता तो बिटोला उससे मिलती थी। मुन्ना को इस प्रेम प्रसंग का पता लग गया था और इसी के चलते उसने बिटोला के साथ मिलकर अर्जुन की हत्या कर दी।

कुत्ते को राम-राम बोलने सिखा रहे विधायक ज्ञान तिवारी, वायरल हुआ वीडियो

Share this article
click me!