बाराबंकी: सीएम योगी की सुरक्षा में तैनात सिपाही की मौत, सर्विस रिवाल्वर साफ करते समय चली गोली

Published : Feb 25, 2023, 12:19 PM IST
barabanki

सार

सीएम योगी के सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिस्टल साफ करने के दौरान यह घटना हुई। हेड कांस्टेबल के माथे पर गोली लगी थी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई। बता दें कि यह घटना बाराबंकी के थाना मसौली क्षेत्र में ग्रीन गार्डेन सिटी में स्थित हेड कांस्टेबल के घर पर हुई है। वहीं मामले की सूचना मिलने पर मौके पर आला-अधिकारी भी पहुंच गए। जिसके बाद देर रात तक मामले की जांच चलती रही। हेड कांस्टेबल अयोध्या जिले के इनायतपुर थाना क्षेत्र के कदमपुर गांव के निवासी थे। 35 वर्षीय संदीप यादव पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के पद पर सेवा दे रहे थे। वह पिछले पांच साल से सीएम योगी की सुरक्षा में तैनात थे। ग्रीन गार्डेन सिटी में स्थित घर में वह अपने परिवार के साथ रहते थे।

मौके पर हुई मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल संदीप शुक्रवार को करीब साढ़े 3 बजे के आसपास लखनऊ से अपने घर पहुंचे थे। परिजनों ने बताया कि अचानक से गोली चलने के आवाज आई। वहीं यह आवाज पड़ोसियों ने भी सुनी। जब आसपास के लोगों ने संदीप के घर जाकर देखा तो वह लहूलुहान हालत में कमरे में पड़े थे। बताया गया है कि गोली संदीप के माथे पर लगी थी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से फौरन उन्हें हॉस्पिटल ले जाया जाने लगा। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस हर पहलू पर कर रही मामले की जांच

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि हेड कांस्टेबल पिस्टल की सफाई कर रहे थे। तभी गोली चलने से उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच कर रही है। संदीप की पत्नी निशा और बेटी अर्पिता से भी पुलिस ने मामले की जानकारी ली है। पत्नी निशा ने बताया कि घटना के दौरान वह खाना बना रही थी। तभी गोली चलने की आवाज आने पर कमरे में जाकर देखा तो संदीप जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे। निशा के बताया कि संदीप सुबह जल्दी लखनऊ के लिए निकलने की बात कर रहे थे।

उमेश पाल हत्याकांड: प्रयागराज पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के दो बेटों समेत 7 लोगों को उठाया, पत्नी शाइस्ता से भी की पूछताछ

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अयोध्या का किसान 2 लाख रुपए किलो बेंच रहा आम, लग रही लाइन...आखिर इसमें क्या खास?
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम