जिस प्रेमिका को समझा कुंवारी, वो 2 पतियों को कोर्ट में नचा रही थी, बाराबंकी के दु:खी पति का किस्सा

Published : Oct 18, 2023, 09:12 AM ISTUpdated : Oct 18, 2023, 09:14 AM IST
barabanki shocking marriage

सार

बाराबंकी में एक अजीब लव स्टोरी सामने आई है। यहां एक शख्स को अपनी पत्नी की मौत के बाद किसी महिला से प्रेम हो गया। दोनों ने शादी कर ली। लेकिन हंगामा तब शुरू हुआ, जब शख्स को मालूम चला कि उसकी प्रेमिका कुंवारी नहीं, बल्कि उसकी ये तीसरी शादी है। 

बाराबंकी. उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक अजीब लव स्टोरी सामने आई है। यहां एक शख्स को अपनी पत्नी की मौत के बाद किसी महिला से प्रेम हो गया। दोनों ने शादी कर ली। लेकिन हंगामा तब शुरू हुआ, जब शख्स को मालूम चला कि उसकी प्रेमिका कुंवारी नहीं, बल्कि उसकी ये तीसरी शादी है। अब गुस्से में पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

बाराबंकी की अजीब लव मैरिज, पढ़िए 10 बड़ी बातें

1.मामला बाराबंकी जिले के देवा थाना के ग्राम अलीपुर मजरे रेंदुआ पल्हरी का है। यहां रहने वाले 52 वर्षीय अश्विनी कुमार सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी ने धोखा दिया है।

2. अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि उसकी पहली पत्नी रीता देवी की 7 साल पहले मौत हो गई थी। उसके पहले पत्नी से 2 बेटे राजीव सिंह व आदर्श सिंह हैं।

3.दो साल पहले अश्विनी की मुलाकात फतहेपुर थाना के इंडियामऊ निवासी 32 वर्षीय आरती देवी से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार।

4. अश्विनी कुमार का आरोप है कि आरती ने खुद को कुंवारी बताया था। इसके बाद दोनों ने रजामंदी से बाराबंकी स्थित जयशंकर वेलफेयर सोसाइटी में शादी कर ली।

5. अश्विनी कुमार का कहना है कि शादी के बाद दोनों अपने-अपने घर में रह रहे थे। कभी-कभार ही आरती देवी अश्विनी के घर आती थीं।

6. अश्विनी कुमार ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद ही आरती देवी का बर्ताव बदलने लगा था। वह जरा-जरा सी बात पर भड़क उठती। मारपीट तक करने लगी थी।

7. शख्स ने बताया कि काफी समझाने के बावजूद जब आरती के बर्ताव में कोई बदलाव नहीं आया, तब दोनों ने रिश्ता तोड़ने का फैसला किया।

8. अब अश्विनी कुमार का आरोप है कि उसे पता चला है कि आरती देवी पहले भी दो शादी कर चुकी है।

9.अश्विनी कुमार ने कहा कि आरती ने पहली शादी सीतापुर के महमूदाबाद थाना के नबीगंज निवासी मुनेंद्र से की थी। इनके बीच वाद सीतापुर परिवार न्यायालय में 2012 में चला, लेकिन खारिज हो गया। आरती ने दूसरी शादी 8 मई 2007 को फतेहपुर के दक्षिणी नालापार निवासी अनीस अहमद से की। इस मामले में भी परिवार न्यायालय लखनऊ में केस चल रहा है। अभी दोनों मामले में आरती का तलाक नहीं हुआ है।

10. अश्विनी कुमार ने आरोप लगाया कि आरती देवी ने उससे अपनी पहले की दोनों शादी छुपाईं। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि 16 अक्टूबर को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने FIR दर्ज की है।

यह भी पढ़ें

सुहागरात के 4 दिन बाद ही दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, मुरादाबाद की Shocking Love Story

सोनभद्र लव सेक्स और मर्डर: बॉयफ्रेंड से मिलने जाती थी बहू, एक दिन ससुर ने पकड़ लिया

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

4 साल इंतजार के बाद पैदा हुए बच्चे की 23वें दिन नींद में मौत, पैरेंट्स को अलर्ट करने वाली खबर!
ये हैं भदोही की रेखा : कभी सिलाई करती थीं, अब बना रहीं डिटर्जेंट पाउडर