35 साल के युवक ने 85 साल की महिला के साथ की जबरदस्ती, बलात्कार करते ही मौत

Published : Jul 30, 2024, 09:21 AM ISTUpdated : Jul 30, 2024, 09:27 AM IST
85 years old women

सार

यूपी में एक 85 साल की महिला के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रेप के बाद बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है।

बरेली. उत्तरप्रदेश के बरेली जिले में सोमवार को एक 85 साल की महिला के साथ पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बलात्कार किया। दुष्कर्म की घटना के बाद ही महिला की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवक को नशे की लत थी।

घर में नहीं था कोई मर्द

जानकारी के अनुसार हाफिज गंज क्षेत्र में 85 साल की बुजुर्ग महिला और उसकी बहू रहती थी। महिला के पति और बेटे की मौत हो गई थी। इस कारण घर में कोई पुरुष नहीं था। दोनों महिलाएं ही रहती थी। हालांकि पड़ोस में महिला के भाई भाभी भी रहते थे। चूंकि सोमवार को बुजुर्ग महिला घर में अकेली थी बहू कहीं गई थी। तभी युवक घर में घुसा और बलात्कार किया। जिसके बाद महिला की मौत हो गई।

पड़ोसी है 35 साल का युवक

बुजुर्ग महिला की बहू ने बताया कि वह सोमवार दोपहर किसी काम से बाहर गई थी। लेकिन वह काम निपटा कर जैसे ही लौटी तो देखा कि पड़ोस में रहने वाला युवक राकेश उसकी सास के साथ बलात्कार कर रहा है। ये देखकर उसने चिल्लाना शुरू किया तो युवक वहां से भाग गया।

यह भी पढ़ें : LLB की एग्जाम देने आए युवक की पुलिस कस्टडी में मौत, सपा ने साधा BJP पर निशाना 

पुलिस पहुंचने से पहले महिला की मौत

बुजुर्ग महिला के साथ हुई घटना की सूचना घरवालों ने तत्काल पुलिस को दी। लेकिन पुलिस पहुंचती इससे पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवक शराबी था। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें : UP में प्रेमी संग पकड़ाई तीन बच्चों की मां, गांव वालों ने बीच चौराहे पर दी सजा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पत्नी से शर्मिंदा होकर पति ने किया सुसाइड, 7 मिनट 29 सेकंड के वीडियो में बता गया अपना दर्द
UP के गांव-गांव खुलेगा नया गुरुकुल! गरीब बच्चों को मिलेगा फाइव-स्टार जैसा स्कूल!