उत्तरप्रदेश में एक तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाई तो गांव वालों ने उसे ऐसी सजा दी। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर इस घटना के फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

प्रतापगढ़. यूपी में एक महिला को गांव वालों ने तालिबानी सजा दी है। पेड़ से बांधकर महिला के बाल काट दिए और चेहरे पर कालिख पौत दी, इसके बाद जूते चप्पल की माला भी पहनाई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो आरोपी गांव छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बताया कि मामला अवैध संबंधों का है। तीन बच्चों की मां और उसके प्रेमी को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुंबई में नौकरी करता है पति

जानकारी के अनुसार महिला का पति दो पैसा कमाने के लिए मुंबई में नौकरी करता है। ताकि परिवार का भरण पोषण कर सके। इसी कारण ससुराल में रह रही महिला के लवकुश नामक युवक के साथ संबंध बन गए। हैरानी की बात तो यह है कि वह युवक के साथ ही रहना चाहती थी। ये बात उसने अपने पति और घरवालों को भी बता दी थी। जिसके चलते काफी वाद विवाद भी हुआ। लेकिन इस बात से कोई राजी नहीं था।

सभी को छोड़कर चली गई मां

घटना 28 जुलाई की है। गांव वालों ने महिला को प्रेमी के साथ पकड़ने के बाद एक पंचायत बुलाई। जिसमें महिला को तीनों बच्चों के सामने पहले एक पेड़ से बांध दिया, इसके बाद उसके चेहरे पर का​लिख पौत दी और जूते चप्पल की माला पहनाई। इसी दौरान मौका पाकर महिला का प्रेमी भाग गया। इस मामले में महिला के बड़े बेटे ने बताया कि एक दिन युवक मां के लिए साड़ी लेकर आया था। इसके बाद मां ने साड़ी पहनी और उस युवक के साथ चल दी। उसने तीनों बच्चों की परवाह भी नहीं की। जिसके बाद गांव वालों ने मां को प्रेमी के साथ ही पकड़ लिया। महिला के बच्चे भी अपनी मां के प्रेमी के साथ संबंध को लेकर दु:खी थे। लेकिन कुछ बोल नहीं पाते थे।

यह भी पढ़ें : पति के जाते ही भतीजे के साथ रंगरलियां मनाने लगी 32 साल की चाची, फिर एक दिन.....

20 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस

गांव में पंचायत और महिला के साथ हो रही अमानवीय घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंची तो आरोपी ग्रामीण भाग गए। पुलिस ने इस मामले में करीब 20 ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किया। वहीं करीब 15 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद करीब आधा गांव खाली हो गया, लोग अपने अपने घरों में ताला लगाकर भाग गए। पुलिस फरार आरोपियों को तलाश रही है।

यह भी पढ़ें : कन्नौज में 18 साल की लड़की ने किया सुसाइड, लिखा- पापा! अब शादी का खर्च बच जाएगा