यूपी में एक 18 साल की लड़की ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। उसने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें कहा कि पापा अब मेरी शादी का खर्चा बच जाएगा।

कन्नौज. यूपी के कन्नौज जिले की रहने वाली 18 साल की लड़की निकिता राजपूत ने अपने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि उसने अपनी सौतेली मां से परेशान होकर ये कदम उठाया है। उसने अपने पिता के लिए एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुसाइड नोट में लिखी ये बात

निकिता यूपी के कन्नौज जिले के तालग्राम क्षेत्र में स्थित भोजापुर की रहने वाली थी। वह पढ़ने-लिखने में होशियार थी। वह बीए फर्स्ट इयर की छात्रा थी। पास के एक गांव में स्थित प्राइवेट स्कूल में वो पढ़ती थी। चर्चा है कि वह अपनी सौतेली मां से बहुत परेशान थी। उसकी सौतेली मां की बात पर पिता विश्वास कर लेते थे लेकिन निकिता के साथ ऐसा नहीं होता था। इसी वजह से वो परेशान थी।

निकिता ने सुसाइड नोट में लिखा, पापा...

निकिता ने सुसाइड नोट में लिखा- ‘’पापा! मेरी मौत के बाद मेरी शादी का खर्चा बच जाएगा। आपने कभी अपनी बेटी की बात पर विश्वास नहीं किया। मेरे अच्छे पापा आप खुश रहना। भाई-बहनों का ख्याल रखना।'' ये बात लिखकर उसने सुसाइड कर लिया। निकिता के पिता संजीव कुमार ने बेटी की मौत की खबर पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आत्महत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : UP की महिला का राजस्थान में चक्कर, प्रेमी के साथ घर बसाने जवान बेटे की हत्या

मामा ने सौतेली मां पर लगाया आरोप

निकिता के मामा गिरजेश कुमार ने शिकायत पत्र में सौतेली मां और भाई बहन पर भांजी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सौतेली मां निकिता को बहुत परेशान करती थी। जिसकी वजह से वो सुसाइड करने को मजबूर हो गई थी।

यह भी पढ़ें : UP में 5 बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ भागी बीवी, पति ने घर में लगा दी आग