यूपी में एक मां ने अपने प्रेमी के साथ घर बसाने के लिए अपने ही जवान बेटे की हत्या करवा दी। हालांकि पुलिस ने जांच पड़ताल कर पूरे मामले का खुलासा कर राजस्थान के अजमेर से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अजमेर. उत्तरप्रदेश के कानुपर की एक महिला का दूसरे मर्द के साथ अफेयर था। वह उसी के साथ घर बसाना चाहती थी। लेकिन इस बात से महिला का जवान बेटा राजी नहीं था। इस कारण महिला ने अपने प्रेमी से कहकर बेटे को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। जिसके बाद प्रेमी ने सुपारी देकर महिला के बेटे की हत्या करवा दी। इस मामले में पुलिस ने हत्यारे को राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये है पूरा मामला

यूपी के कानपुर निवासी महिला आरिफा का अफेयर राजस्थान को अजमेर जिले के कोटडा निवासी हसम अली से चल रहा था। दोनों एक साथ रहना चाहते थे। लेकिन महिला का जवान बेटे नदीम को ये रिश्ता पसंद नहीं था। नदीम कानपुर में कपड़े का व्यापार करता था। महिला के प्रस्ताव को जब नदीम ने नहीं माना तो महिला ने अपने प्रेमी से कहा कि नदीम को खत्म करवा दो, इसके बाद महिला के प्रेमी हसम अली ने राजस्थान के लौंगिया बस्ती में रहने वाले सलीम खान को नदीम की हत्या करने की सुपारी दी। ढ़ाई लाख रुपए में सौदा तय हुआ। जिसके बाद सलीम कानपुर पहुंचा तो आरिफा ने अपने बेटे से मिलवाया और कहा कि ये अपने रिश्तेदार हैं। इन्हें शहर घूमवा दो, इसके बाद नदीम और सलीम घूमने के लिए निकले। लेकिन सलीम ने मौका मिलते ही नदीम की हत्या कर दी और उसका शव फेंक कर फरार हो गया।

सलीम के साथी भी हत्या में शामिल

इस केस में हत्यारे सलीम ने अपने साथियों के साथ मिलकर नदीम की हत्या की। हत्याकांड 4 जून को यूपी के कानपुर में हुआ। इस मामले में जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी को अजमेर राजस्थान से गिरफ्तार किया है। सलीम ने ही बताया कि उसे हसम अली ने सुपारी दी थी।

नदीम की नहीं हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार मृतक नदीम की शादी नहीं हुई थी। महिला आरिफा अपने जवान बेटे की शादी कर उसका घर बसाने की जगह खुद प्रेमी के साथ घर बसाने के चक्कर में थी। सलीम ने नदीम की हत्या कर उसका शव उन्नाव क्षेत्र में स्थित एक कुएं में फेंक दिया था। इस मामले में महिला ने लाश मिलने पर खुद अपने बेटे को पहचाना था। वहीं नदीम के मामा ने हत्या का केस दर्ज कराया था। जिसमें जांच में महिला आरिफा की सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध भूमिका नजर आई। जिसके चलते पूछताछ में महिला पहले तो इधर उधर घूमाती रही। लेकिन जब पुलिस ने शक होने पर कड़ा रूख अपनाया तो उसने पूरे हत्याकांड का राज खोल दिया।

यह भी पढ़ें : 14 साल की उम्र में दो बच्चों की मां बन गई नाबालिग, राजस्थान में बुआ की बेरहमी

घर दुकान बेचना चाहती थी आरिफा

आरोपी महिला आरिफा अपना घर और दुकान बेचकर हसम अली के साथ ही जीवन बीताना चाहती थी। लेकिन उसका बेटा इसके लिए राजी नहीं था। वह कानपुर में ही रहना चाहता था। उसे मां का ये रिश्ता भी पसंद नहीं था। इसलिए महिला ने अपने जवान बेटे की हत्या करवा दी।

यह भी पढ़ें : UP में 5 बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ भागी बीवी, पति ने घर में लगा दी आग