बरेली में होलिका दहन के बाद से गायब था युवक, अब मिली सिर कटी लाश-बॉडी पर थे गहरे जख्म

Published : Mar 14, 2023, 12:14 PM ISTUpdated : Mar 14, 2023, 12:27 PM IST
bareilly dead body

सार

यूपी के बरेली में एक युवक की सिर कटी लाश मिलने का मामला सामने आया है। परिजनों ने मामले में पुलिस पर भी हीलाहवाली का आरोप लगाया है। युवक होलिका दहन के बाद से गायब था।

बरेली: सिरौली थाना क्षेत्र में सिरकटी लाश मिलने के बाद सनसनी मच गई। जिस युवक की लाश मिली वह 7 मार्च से घर से लापता था। उसका धड़ खेत में पड़ा हुआ था और सिर गायब था। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा गया। इस बीच युवक की हत्या किसने की इसका पता भी लगाया जा रहा है।

होलिका दहन वाली रात से गायब था युवक, परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

मृतक की शिनाख्त सौरभ पुरी के रूप में हुई जो की 7 मार्च से गायब था। पुलिस ने बताया कि सौरभ पुरी सिरौली थाना क्षेत्र के गांव धनौरा गौरी का रहने वाला था। परिजनों की ओर से पुलिस को जानकारी दी गई थी कि युवक होलिका दहन वाली रात से ही गायब था। परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे। हालांकि उसका कोई भी पता नहीं लग सका। इस बीच आठ मार्च को परिजनों ने बेटी की गुमशुदगी सिरौली थाने पर भी दर्ज करवाई।

पुलिस पर लगा लापरवाही का आरोप

सोमवार को जब ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे उसी समय गेहूं के खेत में युवक का धड़ पड़ा हुआ मिला। इसके बाद आनन-फानन में परिजनों को सूचना दी गई। धड़ और कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त की गई। मृतक सौरभ की शादी तीन साल पहले ही हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं। इस घटना के बाद से परिजनों ने कोहराम मचा हुआ है और वह पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। आपको बता दें कि युवक की हत्या बेरहमी के साथ की गई है। इस बीच पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं मामले में पुलिस पर लापरवाही के आरोप भी लग रहे हैं। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस ने समय से पड़ताल की होती तो उनका बेटा जिंदा होता।

शाहजहांपुर: घर पर पहुंची पुलिस तो छेड़छाड़ के आरोपी ने दे दी जान, पेड़ से लटकता मिला शव

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जन्मदिन से पहले बृजभूषण शरण सिंह को मिला ऐसा तोहफा, कीमत सुनते ही चौंक गए
घर बसने से पहले दरार! दुल्हन बोली- दहेज मांगा, दूल्हे ने कहा-मोटापे की वजह से शादी तोड़ी