यूपी के शाहजहांपुर में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि उस पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाया गया था और इसी के चलते पुलिस उनके घर पर दबिश के लिए पहुंची थी।

शाहजहांपुर: थाना सिंधौली क्षेत्र में छेड़छाड़ के आरोपी ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव रविवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। युवक के गले में गमछे से फंदा लगा हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने देर रात आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी थी और इसी के बाद उसके द्वारा घर से भागकर आत्महत्या कर ली गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत के बाद दबिश देने पहुंची पुलिस

आपको बता दें कि सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव के निवासी 18 वर्षीय विकास पुत्र देवेंद्र पर गांव के ही एक व्यक्ति ने बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद शनिवार की रात को सिपाहियों ने विकास के घर पर दबिश दी। दबिश के दौरान विकास घर से फरार हो गया। पुलिस के जाने के बाद परिजनों ने विकास की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह उसका शव गांव के पास पेड़ पर गमछे से लटका मिला।

परिजनों ने घर में तोड़फोड़ करने का भी लगाया आरोप

विकास के सुसाइड करने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस बीच मृतक के परिजनों की ओर से आरोप लगाया कि पुलिस की टीम देर रात दबिश के लिए उनके घर पर पहुंची थी। जहां पर पुलिस के द्वारा तोड़फोड़ भी की गई। घर में मौजूद लोगों को भी धमकाया गया। वहीं विकास की मौत के बाद परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका यह भी कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद वह काफी परेशान था। षडयंत्र के तहत यह शिकायत दर्ज करवाई गई थी। पुलिस के दबाव के चलते विकास ने यह कदम उठाया है।

पिता ने कहा- बेटे का चल रहा था प्रेम प्रसंग, किशोरी के परिजन थे खिलाफ

विकास के पिता देवेंद्र ने बताया कि उनका बेटा नोएडा की एक प्राइवेट फर्म में काम करता है और होली के मौके पर वह घर आया था। शनिवार को उनके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद पुलिस दबिश के लिए घर आई तो विकास फरार हो गया। उसने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया था। अगली सुबह उसका शव फंदे से लटकता हुआ मिला। पीड़ित पिता का कहना है कि जिस किशोरी के परिजनों ने यह केस दर्ज करवाया था उसका बेटे के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि किशोरी के परिजन इसके खिलाफ थे। इसी के चलते यह झूठी शिकायत दर्ज करवाई गई थी।

लखीमपुर खीरी: महज 7 सालों में ही जर्जर होकर गिरा शौचालय, मासूम की मौत के बाद बच्चों में दिख रहा डर