'समस्याओं का चाहिए अंत तो लड़कियों पर ब्लेड से करो वार' मौलाना की सलाह के बाद पीड़ित शख्स करने लगा खौफनाक काम

बरेली में लगातार परेशान चल रहे एक शख्स को मौलाना ने लड़कियों पर ब्लेड से हमला करने की सलाह दे दी। जिसके बाद युवक ने कई लड़कियों पर ब्लेड से हमला किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Contributor Asianet | Published : Apr 20, 2023 5:52 AM IST

बरेली: पुलिस ने युवतियों ब्लेड मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने स्वीकार किया कि दूसरी पत्नी ने उसका पैसा खर्च कराने के बाद उस पर ही किस दर्ज करवा दिया था। परेशान होने पर उसे मौलाना ने राय दी कि युवतियों को घायल करने से उसे विवादों से निजात मिल जाएगी। मौलाना की कही बातों पर विश्वास करके ही उसने युवतियों को घायल करने का प्लान बनाया।

पुलिस आरोपी मौलाना की तलाश में जुटी

इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस उस मौलाना की भी तलाश में जुटी हुई है जिसने यह सलाह आरोपी को दी थी। फिलहाल कोतवाली के बांसमंडी निवासी 45 वर्षीय सज्जाद को पुलिस ने जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ 3 केस किला थाने में जबकि 1 केस प्रेमनगर थाने में दर्ज है। बताया गया कि आरोपी रेलवे में कारपेंटर वर्क का ठेका लेता है और उसके परिवार में पत्नी और 3 बच्चे हैं। 2021 में उसे एक खूबसूरत महिला ने अपने झांसे में फंसाकर शादी कर ली थी। जिसके बाद युवक ने तकरीबन 20 लाख रुपए खर्च करके उसका कॉस्मेटिक का शोरूम खुलवाया। हालांकि इसके बाद भी उसने बेवफाई की और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवा दिया। मामले में जब युवक ने निकाहनामा दिया तो पुलिस ने एफआर लगा दी।

आरोपी के पास से ताबीज भी हुईं बरामद

इस दौरान युवक की बीवी के द्वारा कोर्ट में प्रोटेस्ट कर दिया गया और केस चल पड़ा। वहीं सज्जाद दूसरी पत्नी और उसके मुकदमों से भी परेसान हैं। इस बीच उसेस एक मौलाना मिले जो कि किला क्षेत्र की एक मजार पर रहने वाले हैं। मौलाना ने भी उससे पैसे ऐंठ लिया और सलाह दी कि यदि वह लड़कियों को ब्लेड मारकर घायल करेगा तो मुकदमे से उसे निजात मिल जाएगी। जिसके बाद आरोपी लड़कियों पर ब्लेड से वार करने लगा। पुलिस ने आरोपी के पास से 3-4 ताबीज, ब्लेड, बाइक बरामद की है। इसके बाद अब मौलाना की तलाश जारी है। आरोपी ने बताया कि वह गुरुवार को जाकर मौलाना से मिलता था जहां तंत्र मंत्र और साधना के बाद उसे ताबीज दी जाती थी। इसके अगले दिन उसे घटना को अंजाम देना होता था। आरोपी के द्वारा तीन घटनाओं को राम में एक ही दिन उसी अवधि के दौरान अंजाम दिया गया।

छूटा बीएससी का एग्जाम लेकिन पास हो गई जिंदगी की परीक्षा, जातियों का बंधन तोड़कर ऐसे सफल हुआ 9 साल का प्रेम प्रसंग

Share this article
click me!