बरेली: 4 साल की मासूम के साथ रेप, पड़ोस के ही युवक ने टॉफी दिलाने के बहाने दिया घटना को अंजाम

Published : Mar 20, 2023, 09:03 AM IST
begusarai news, rape with minor another girl bitten accused arrested

सार

यूपी के बरेली में 4 साल की मासूम के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई कर रही है।

बरेली: जनपद में 4 साल की मासूम के साथ रेप का मामला सामने आया है। गांव के युवक ने ही बच्ची को बहला-फुसलाकर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी युवक बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने से कमरे में ले गया और वहां इस वारदात को अंजाम दिया गया। बच्ची की मां को घटना की जानकारी होने के बाद उसने हाफिजगंज थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।

कपड़े धो रही थी मां, बाहर खेल रही थी बच्ची

आपको बता दें कि बच्ची हाफिजगंज थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली है। बच्ची की मां ने जानकारी दी कि वह शनिवार को घर में कपड़े धो रही थी। इसी दौरान उनकी 4 साल की मासूम बच्ची घर के बाहर दरवाजे पर खेल रही थी। पड़ोस के व्यक्ति ने उसे टॉफी दिलाने के बहाने से इस वारदात को अंजाम दिया। महिला ने बताया कि आरोपी बच्ची को कमरे में ले गया। जहां से मासूम के चीखने की आवाज सुनकर मां भी वहां गई। इस बीच आरोपी मासूम को छोड़कर फरार हो गया। जिस दौरान महिला अपनी बच्ची को थाने लेकर पहुंची तो उसके कपड़े सने हुए थे।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई टीम

मामले को लेकर एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने जानकारी दी कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पड़ोस का ही रहने वाला है। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया था, हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की नाराजगी भी सामने आई। आरोपी पड़ोसी के मौके से फरार होने के बाद टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। 

24 मार्च को PM मोदी काशी में 18 अरब के प्रोजेक्ट्स को करेंगे शुरू, जानिए किन योजनाओं का होगा शिलान्यास व लोकार्पण

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UPTET Exam 2026: 20 लाख छात्रों के लिए अलर्ट, सब कुछ आते हुए भी फेल करवा देंगी OMR शीट की ये 4 गलतियां!
UPTET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड करते ही चेक कर लें ये 6 चीजें, वरना सेंटर पर एंट्री नहीं मिलेगी!