Bareilly Violence : कौन है मौलाना तौकीर? जिसके ऐलान बाद बरेली में हुआ बवाल

Published : Sep 26, 2025, 06:31 PM IST
who is maulana tauqeer raza khan

सार

Bareilly Violence I Love Muhammad Controversy : उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में जुमे पर 'आई लव मोहम्मद' विवाद को लेकर बवाल हो गया। पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। यह भी भीड़ मौलाना तौकीर रजा खान के आह्वान पर सड़क पर उतरी थी। 

Who Is Maulana Tauqeer Raza Khan : यूपी के बरेली में जुमे की नमाज के बाद विवाद हो गया। यह विरोध-प्रर्दशन 'आई लव मोहम्मद' को लेकर हुआ। इस विवाद को तूल देने का काम मौलाना तौकीर रजा खान ने किया है। उसके ही बुलावे के बाद लोग सड़क पर उतरे और नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने बढ़ते तनाव को देखते हुए और हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया। इससे भगदड़ मच गई। तो आइए जानते हैं आखिर है ये मौलाना तौकीर रजा खान, जिसके ऐलान के बाद मुस्लिमों ने हंगामा किया।

कौन है मौलाना तौकीर रजा खान?

  • मौलाना तौकरी रजा खान बरेली के एक मुस्लिम नेता और मौलाना हैं। 
  • वह सुन्नी मुसलमानों के संप्रदाय से आता है।
  •  रजा खुद को मुस्लिमों का एक बड़ा पैरोकार मानते हैं। वह इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के अध्यक्ष हैं।
  • तौकरी पर साल 2010 में बरेली में दंगे करवाने का आरोप भी लग चुका है।  मामला अब भी कोर्ट में लंबित है।

यह भी पढ़ें-बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद: जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने काबू पाया

तौकीर रजा का विवादों से पुराना नाता

ऐसा पहली बार नहीं है, जब तौकीर रजा खान विवाद में आया हो। इससे पहले भी वह चर्चा में रह चुके हैं। यूं कहें कि रजा का विवादों से पुराना नाता है। वह मुस्लिम समाज के लोगों को भड़काकर देश में विरोध प्रदर्शन करवा चुके हैं। चाहे फिर ज्ञानवापी ढांचा विवाद हो या फिर बरेली में सड़कों पर उतरने का...रजा पर 2010 में बरेली में दंगे करवाने का आरोप भी लग चुका है।

'भारत के हालत नेपाल से बुरे होंगे…

मौलाना तौकीर रजा ने सार्वजनिक मंच से कहा था अगर मुसलमानों पर हो रहे अन्याय नहीं रुके तो मुसलमान सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएगा। इसलिए हमारी खामोशी को हमारी कमजोरी या बुजदिली न समझो। जिस दिन मुसलमान हमारे नियंत्रण से बाहर हो गए, हालात गंभीर हो जाएंगे। फिर हमसे नहीं कहना। हम नहीं चाहते की भारत में श्रीलंका और नेपाल जैसे हालात हों। लेकिन यहां नेपाल से ज्यादा आक्रोश सरकार के खिलाफ भारत के लोगों में है। जिस दिन लोग सड़कों पर आ गए सरकार संभाल नहीं पाएगी। जिसकी जिम्मेदार सरकार ही होगी।

यह भी पढ़ें-बुलंदशहर डिबाई में नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका ने क्यों की खुदकुशी? पुलिस घेराबंदी के बीच आखिर क्या हुआ?

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कृषि चौपाल में किसानों ने बताया- योगी सरकार से मिली सुरक्षा, बिजली और बढ़ा गन्ना मूल्य कैसे बदल रहा जीवन
UP होमगार्ड स्थापना दिवस: CM योगी ने जवानों की सराहना की, भत्तों में बढ़ोतरी और स्वास्थ्य योजना का आश्वासन