भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के होटल में किया सुसाइड, टिक-टॉक से मिली पहचान के बाद कई फिल्मों में किया था काम

Published : Mar 26, 2023, 01:14 PM ISTUpdated : Mar 26, 2023, 01:15 PM IST
akansha dubey suicide

सार

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के होटल में सुसाइड कर लिया है। उन्हें टिक-टॉक के जरिए शुरुआती पहचान मिली थी और इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और गानों में काम किया।

वाराणसी: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में लटकता हुआ पाया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू की। आकांक्षा ने महज 25 साल की उम्र में ही इंडस्ट्री में अपनी एक अच्छी पहचान बनाई थी।

कई फिल्मों में किया है काम

यूपी के भदोही की रहने वाली आकांक्षा दुबे की गिनती प्रदेश के जाने-माने कलाकारों में होती थी। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के साथ ही फिल्मों और संगीत में भी काम किया था। उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग यूपी में है। वह इंस्ट्राग्राम पर रील्स भी बनाकर अपलोड करती थी जिसे खासा संख्या में लोग पसंद करते थे। आकांक्षा ने 'वीरों के वीर' और 'कसम पैदा करने वाली की 2' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। यहां से उन्हें नई पहचान मिली थी। आज 26 मार्च को ही उनका गाना रिलीज हुआ है। यह गाना पवन सिंह के साथ में है। गाने का नाम 'आरा कभी हारा नहीं' है। हालांकि अभी तक इस बारे में जानकारी नहीं लग सकी है कि एक्ट्रेस ने यह कदम क्यों उठाया है।

टिक-टॉक से मिली थी पहचान

आकांक्षा ने अपनी कैरियर की शुरुआत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिक-टॉक से की थी। टिक-टॉक पर उनके टैलेंट को लोगों ने खूब पसंद किया और उन्हें एक नई पहचान दी। इसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त हो गए। इसी के बाद उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की। उनके द्वारा कई भोजपुरी फिल्मों और गानों में गानों में काम किया गया। आकांक्षा के सुसाइड की जानकारी मिलने के बाद उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं आकांक्षा के परिजन को भी इस घटना के बाद बारे में पुलिस ने जानकारी दी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे।

माफिया अतीक अहमद को सड़क के रास्ते यूपी लाने की तैयारी, साबरमती जेल पहुंची प्रयागराज पुलिस

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Govt Update: मोरना गंगा सहकारी चीनी मिल विस्तार पर मुहर, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ
UP Health News: योगी सरकार के मॉडल से यूपी में सुलभ और आधुनिक कैंसर इलाज