तेंदुए के हमले से महिला की मौत, 5 लाख के मुआवजे का ऐलान

Published : Aug 17, 2024, 05:52 PM IST
leopard

सार

बिजनौर में खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला के साथ उसके दो बेटे भी थे, लेकिन वे उसे बचा नहीं सके। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। प्रशासन ने 5 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है।

बिजनौर. यूपी के बिजनौर जिले में शनिवार को खेत में काम कर रही एक महिला की तेंदुए के हमले से मौत हो गई। वहीं पास में उसके दो बेटे भी काम कर रहे थे। लेकिन वे भी उसकी जान नहीं बचा सके। इस घटना के बाद लोगों ने हंगामा करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। जिसके बाद प्रशासन ने 5 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की।

60 साल की बुजुर्ग की मौत

मामला बिजनौर जिले के पिलाना गांव का है। जहां संतोष देवी नामक 60 वर्षीय महिला खेत में काम कर रही थी। वहीं पर उसके दोनों बेटे भी काम कर रहे थे। तभी वहां अचानक कहीं से तेंदुआ आ गया, उसने महिला पर हमला बोल दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में वन विभाग के रेंजर दुष्यंत सिंह ने बताया कि महिला अपने बेटे सुबोध त्यागी और आमोद त्यागी के साथ जानवरों के लिए चारा लेने के लिए गई थी। तभी अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई है।

चार घंटे किया जाम, 5 लाख के मुआवजे का ऐलान

घटना के बाद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे दोनों तरफ से आवाजाही करने वाले वाहनों की लाइन लग गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे जिला अधिकारी पंकज अग्रवाल ने मृतक परिवार को 5 लाख रुपए का मुआवजा देने का आश्वासन दिया। इसी के साथ तेंदुए को पकड़ने के लिए चार पिंजरे लगाए गए हैं। ताकि दोबारा इस प्रकार की कोई घटना नहीं हो।

यह भी पढ़ें : बंटी-बबली का खेल खत्म: 17 साल बाद गुजरात से पकड़ाए पति-पत्नी

आप भी रहें सावधान

अगर आप भी कहीं जंगल क्षेत्र में जा रहे हैं। तो सावधानी बरतें, पहले पता कर लें कि क्षेत्र किसी प्रकार के खतरनाक जानवरों वाला तो नहीं हैं। अन्यथा आपकी जान को भी खतरा हो सकता है। दरअसल कुछ क्षेत्रों में तेंदुए की भरमार होती है। वहां आसपास के रहवासी क्षेत्रों में भी तेंदुए घुस आते हैं। अगर आप भी ऐसे किसी क्षेत्र में रहते हैं। तो सावधानी बरतें। ताकि किसी प्रकार का हादसा नहीं हो।

यह भी पढ़ें : दूसरे की बीवी के साथ संबंध बना रहा था सिपाही, अचानक पहुंच गया पति

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मेरठ की जहरीली बीवी!, आधी रात को बिस्तर पर लेकर आई सांप, फिर जो हुआ वो खतरनाक था
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल