खूबसूरत महिला ने चुनाई के लिए बुलाया घर, अश्लील वीडियो बनाकर फंसाया

Published : Aug 17, 2024, 04:56 PM ISTUpdated : Aug 17, 2024, 05:04 PM IST
Honeytrap Case

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर में एक युवक को हनीट्रैप में फंसाकर उससे पैसे ऐंठने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।

मुजफ्फरपुर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर जिले में हनीट्रैप के एक मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने युवक को बंधक बनाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया और वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर पैसों की डिमांड कर रहे थे। पुलिस ने दबिश देकर पीड़ित को आरोपियों के बंधन से मुक्त करा दिया है।

महिला ने चुनाई के लिए बुलाया था घर

यूपी के मुजफ्फरपुर जिले के खतौली थाने में एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। एक महिला ने उन्हें अपने घर चुनाई का काम करने के लिए बुलाया। जब वे महिला के घर पहुंचे तो उन्हें बंधक बना लिया और गलत तरीके से अश्लील वीडियो बनाया। जिसके बाद वायरल कर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसों की डिमांउ की जा रही थी। चूंकि हम आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ऐसे में पैसों की कैसे व्यवस्था करें। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपियों के चुंगल से पीड़ित को मुक्त कराने के साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं एक आरोपी फरार हो गया। जिसकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें : दूसरे की बीवी के साथ संबंध बना रहा था सिपाही, अचानक पहुंच गया पति

एक महिला दो पुरुष गिरफ्तार

पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में फंसाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें गैस गोदाम निवासी जाकिर, उसकी पत्नी जैनब व तैमूर निवासी नंगला रुद्र थाना खतौली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि वे भोले भाले लोगों को हनीट्रैप मामले में फंसाकर उनसे पैसा ऐंठते हैं। वे अब तक कई लोगों से पैसा ऐंठ चुके हैं। क्योंकि लोग बदनामी के डर से पुलिस से शिकायत भी नहीं करते हैं।

यह भी पढ़ें : बंटी-बबली का खेल खत्म: 17 साल बाद गुजरात से पकड़ाए पति-पत्नी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मेरठ की जहरीली बीवी!, आधी रात को बिस्तर पर लेकर आई सांप, फिर जो हुआ वो खतरनाक था
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल