BJP कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव मर्डर-मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास की पिस्टल क्यों बनी मिस्ट्री?

Published : Sep 07, 2023, 10:41 AM ISTUpdated : Sep 07, 2023, 10:42 AM IST
BJP worker Vinay Srivastava murder update

सार

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेकरिया गांव स्थित घर में 1 सितंबर की रात BJP कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर की गई हत्या अभी भी रहस्य बनी हुई है। फॉरेंसिक जांच में पिस्टल पर दो फिंगर प्रिंट मिले हैं। दूसरा किसका है, यह अभी रहस्य बना हुआ है। 

लखनऊ. केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेकरिया गांव स्थित घर में 1 सितंबर की रात BJP कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर की गई हत्या अभी भी रहस्य बनी हुई है। जिस पिस्टल से विनय को गोली मारी गई थी, वो मंत्री के बेटे विकास किशोर की है। फॉरेंसिक जांच में पिस्टल पर गोली मारने वाले आरोपी अंकित वर्मा के अलावा एक और व्यक्ति के फिंगर प्रिंट मिले हैं। वो किसके हैं, यह अभी रहस्य बना हुआ है।

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर कंट्रोवर्सी, विनय श्रीवास्तव मर्डर केस से जुड़े 10 बड़े पॉइंट्स

1. विनय श्रीवास्तव मर्डर केस में पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर की पिस्टल का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। मर्डर इसी पिस्टल से हुआ था।

2. कोर्ट में नोटिस के बाद पिस्टल के लाइसेंस की निलंबन की प्रक्रिया की गई। यही नहीं, पुलिस ने विकास किशोर के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा-30 के तहत केस दर्ज किया है।

3.फॉरेंसिक जांच में पता चला है कि पिस्टल पर आरोपी अंकित वर्मा के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के फिंगर प्रिंट भी हैं। वो किसके हैं, पुलिस इसका पता कर रही है।

4. हालांकि पुलिस को शक है कि पिस्टल पर दूसरा फिंगर प्रिंट दूसरे आरोपी अजय रावत का हो सकता है। CCTV फुटेज में अजय रावत को बिस्तर से उठते समय तकिये के नीचे से पिस्टल को उठाते देखा गया था।

5.फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने पिस्टल पर मिले फिंगर प्रिंट की डिटेल्स 6 सितंबर को पुलिस अधिकारियों से शेयर की है। पिस्टल विनय श्रीवास्तव के शव के पास पड़ी मिली थी।

6. इस बीच अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने विनय श्रीवास्तव हत्याकांड की जांच CBI से कराने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा और किसी सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की है।

7. इस मामले में पुलिस की जांच पर भी सवाल उठ रहे हैं। जेसीपी क्राइम आकाश कुलहरि ने दावा किया था कि विनय पर गोली अंकित वर्मा ने चलाई थी। केस में अंकित के अलावा अजय रावत और शमीम भी आरोपी हैं, जिन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है।

8.भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की हत्या के पीछे जुआ खेलने को लेकर हुई लड़ाई नहीं, बल्कि कोई निजी वजह बताई जा रही है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल्स, संदिग्धों की लोकेशन आदि खंगाल रही है।

9. एक नया खुलासा हुआ था कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी अंकित वर्मा मंत्री की भाभी की बहन का बेटा है। यानी विकास कौशल का मौसेरा भाई।

10. पुलिस ने विकास किशोर से ठाकुरगंज थाने में मंगलवार देर रात तक करीब 2 घंटे पूछताछ की। ACP चौक सुनील शर्मा और इंस्पेक्टर ठाकुरगंज विकास राय ने विकास से 25 से अधिक सवाल किए। विकास ने माना कि पिस्टल रखने में उससे गलती हुई।

यह भी पढ़ें

BJP कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव मर्डर-किलर का मंत्री से क्या है रिश्ता है, सामने आई प्रॉपर्टी की अजब कहानी

Kanpur Extramarital affair: पति ने ऐसा क्या देखा-सुना कि पत्नी के खिलाफ दोस्तों के संग रची खौफनाक साजिश?

 

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बारात पहुंची, तभी पुलिस लेकर आ गई गर्लफ्रेंड... फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल