केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेकरिया गांव स्थित घर में 1 सितंबर की रात BJP कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर की गई हत्या में एक नया खुलासा हुआ है। हत्याकांड का मुख्य आरोपी अंकित वर्मा मंत्री की भाभी की बहन का बेटा है।  

लखनऊ. केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेकरिया गांव स्थित घर में 1 सितंबर की रात BJP कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर की गई हत्या में एक नया खुलासा हुआ है। हत्याकांड का मुख्य आरोपी अंकित वर्मा मंत्री की भाभी की बहन का बेटा है। यानी मंत्री के बेटे विकास कौशल का मौसेरा भाई। विनय श्रीवास्तव की हत्या विकास की लाइसेंसी पिस्टल से ही हुई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौशल किशोर विवाद, भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव मर्डर मिस्ट्री, पढ़िए 10 बड़ी बातें

1.भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की हत्या के पीछे जुआ खेलने को लेकर हुई लड़ाई नहीं, बल्कि कोई निजी वजह बताई जा रही है।

2.हालांकि पुलिस को अभी सही वजह पता नहीं चल पाई है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल्स, संदिग्धों की लोकेशन आदि खंगाल रही है।

3.ठाकुरगंज के फरीदीपुर इलाके में कौशल किशोर के घर पर विनय और आरोपी उसके तीन दोस्त शमीम, अंकित और अजय मौजूद थे। रात को इन्होंने पार्टी की थी।

4. अभी तक जो माना जा रहा है कि जुआ खेलते हुए विनय का झगड़ा हो गया। विनय श्रीवास्तव मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास के साथ ही रहता था। विकास किशोर पर लाइसेंसी शस्त्र को रखने में लापरवाही और दुरुपयोग करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

5. विनय लंबे समय से विकास किशोर के साथ रह रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार विकास ने थार कार तक विनय की मां के नाम ली थी। कुछ जमीन भी उसी के नाम खरीदने की बात सामने आ रही है।

6.विकास की पिस्टल अकसर उसके दोस्तों के पास ही रहती थी। घटनावाले दिन विकास दिल्ली गया था, तब भी वो पिस्टल दोस्तों को देकर गया था।

7. हालांकि विकास किशोर ने माना कि पिस्टल घर पर ऐसे छोड़कर उसकी गलती थी। विकास के खिलाफ भी लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।

8. पुलिस ने विकास कौशल से ठाकुरगंज थाने में मंगलवार देर रात तक करीब 2 घंटे पूछताछ की। ACP चौक सुनील शर्मा और इंस्पेक्टर ठाकुरगंज विकास राय ने विकास से 25 से अधिक सवाल किए। विकास ने माना कि पिस्टल रखने में उससे गलती हुई।

9.पुलिस ने विनय हत्याकांड विकास को पूछताछ के लिए नोटिस भेजकर बुलाया था। वो मंगलवार रात 8 बजे अपने तीन साथियों के साथ थाने पहुंचा था।

10. पुलिस की जांच में सामने आया है कि 31 अगस्त की शाम विकास को एयरपोर्ट तक छोड़ने विनय श्रीवास्तव भी अंकित और अजय के साथ गया था। वहां से लौटकर इनमें विवाद हुआ।

यह भी पढ़ें

Bikru Case: क्यों मीडिया की सुर्खियों में आया गैंगस्टर विकास दुबे का नाम?

Aligarh Double Murder: प्रॉपर्टी के लिए पति की तेरहवीं के दिन देवरों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला