उन्नाव के धमनीखेड़ा गांव में एक युवक और युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, युवती की शादी करीब 10 महीने पहले हुई थी। शुरुआती जांच में भाई से प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रविवार को एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने गांव में हलचल मचा दी। बिहार थाना क्षेत्र के धमनीखेड़ा गांव के एक आम के बाग में युवक और युवती के शव मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है, हालांकि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

उन्नाव में मृत मिले युवक-युवती की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान पुरवा क्षेत्र के छत्ता खेड़ा निवासी अभय कुमार (24) और महरामऊ निवासी प्रीति (20) के रूप में हुई है। रविवार दोपहर स्थानीय लोगों ने धमनीखेड़ा गांव के आम के बाग में दोनों के शव देखे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: कहीं जाने की जरूरत नहीं, मोबाइल से ऐसे चेक और अपडेट करें UP Voter List में अपना नाम

युवती की 10 महीने पहले हुई थी शादी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रीति की शादी करीब 10 महीने पहले हुई थी। बताया गया है कि वह पिछले कुछ समय से मायके में रह रही थी और अभय के संपर्क में थी। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच रिश्ते की बात सामने आई है। हालांकि, घटना के पीछे की परिस्थितियों और संभावित कारणों को लेकर अभी अंतिम निष्कर्ष नहीं निकला है। पुलिस की जांच पूरी होने और अन्य तथ्यों के सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

परिवारों से पूछताछ, हर पहलू की जांच

बिहार थाना प्रभारी राहुल सिंह के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों परिवारों से जानकारी जुटाई जा रही है। शुरुआती पूछताछ में प्रेम प्रसंग से जुड़ी बात सामने आई है, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: चेन्नई में PM मोदी का बड़ा ऐलान, क्या CM विजय के साथ मिलकर रचेंगे इतिहास?