फिरोजाबाद की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 की मौत, जिम्मेदार कौन?

Published : Sep 17, 2024, 07:49 AM ISTUpdated : Sep 17, 2024, 07:50 AM IST
amudan chemical factory blast

सार

फिरोजाबाद में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में पांच लोगों की जान चली गई और छह से अधिक घायल हो गए। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के घरों को नुकसान पहुंचा और दीवारें तक ढह गईं।

लखनऊ। प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में सोमवार रात बड़ी घटना हो गई। यहां अवैध रूप से घर में चल रही पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। घटना में अब तक 5 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। वहीं 6 से अधिक लोग बुरी तरह घायल भी हुए हैं। इस दौरान कई घरों की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं तो कुछ घर भी ढह गए हैं। रात में विस्फोट के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस के साथ रेस्क्यू टीम भी पहुंची। बताया जा रहा है कि घर में पटाखा फैक्ट्री चलाई जा रही थी। सवाल ये है कि घटना का जिम्मेदार कौन है?  घर में खुलेआम कैसे पटाखा फैक्ट्री चल रही थी?

5 मौतों का जिम्मेदार कौन?
जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में अब तक 5 लोगों की जान जाने की जानकारी मिली है जबकि 5 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन सवाल ये है कि जिले में घर में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चल रही थी और पुलिस प्रशासन को खबर नहीं थी। यह कहीं न कहीं पुलिस के सूचना तंत्र का कमजोर होना साबित करती है। इस घटना से पुलिस और प्रशासन की  कार्य प्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न लगते हैं।

पढ़ें शिवाकाशी के पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, कम से कम 8 लोगों की गई जान, कई घायल

कई घर ढहे, कुछ की दीवारों में दरारें
विस्फोट के कारण फैक्ट्री के आसपास स्थित कई घर ढह गए। इस दौरान कुछ घरों की दीवारों में दरारें पड़ गईं। देर रात तक मलबा हटाने में रेस्क्यू टीम जुटी रही। मलबे से 10 लोगों को अचेत अवस्था में निकाला गया और अस्पताल भेजवाया गया। विस्फोट इतना तेज था कि एक घर की पूरी छत गिर गई। 

देर रात तक चलता रहा रेस्क्यू कार्य
मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका थी। देर रात तक पुलिस और फायर ब्रिगेड का दस्ता मलबा हटाकर लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास करते रहे।

अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालन के लिए लोग भी जिम्मेदार
अगर रिहायशी इलाके में कोई व्यक्ति घर में ही  टाखा फैक्ट्री चला रहा है तो लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वह सूचना पुलिस को दे। यह समाज का नैतिक कर्तव्य है। ऐसा करके आप खुद और दूसरों को भी सुरक्षित कर सकते हैं और बड़ा हादसा टाल सकते हैं। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जन्मदिन से पहले बृजभूषण शरण सिंह को मिला ऐसा तोहफा, कीमत सुनते ही चौंक गए
घर बसने से पहले दरार! दुल्हन बोली- दहेज मांगा, दूल्हे ने कहा-मोटापे की वजह से शादी तोड़ी