बर्थडे पार्टी में नग्न कर पीटा, 4 लोगों ने किया गंदा काम, जिल्लत सह न सका मासूम

Published : Dec 24, 2024, 05:55 AM ISTUpdated : Dec 24, 2024, 06:41 AM IST
suicide case guna

सार

बस्ती में एक 17 वर्षीय लड़के ने जन्मदिन की पार्टी के बाद आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि पार्टी में उसे बेरहमी से पीटा गया, नग्न किया गया और उस पर पेशाब किया गया। इस घटना का वीडियो भी बनाया गया।

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती में 17 साल के एक लड़के ने आत्महत्या कर लिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि उसे एक बर्थडे पार्टी में बुलाया गया था। यहां लड़के को बेरहमी से पीटा गया। उसे नग्न कर दिया गया। इसके बाद चार लोगों ने उसपर पेशाब किया और घटना का वीडियो बना लिया। लड़के ने हिंसा और अपमान सहने के बाद जान दे दी।

परिजनों के अनुसार लड़के को 20 दिसंबर की रात बर्थडे पार्टी में बुलाया गया था। घर के पास ही उसके जानने वालों ने यह पार्टी रखी थी। लड़का उनके बुलावे पर पार्टी में चला गया था। पार्टी के दौरान ही किसी बात पर आरोपियों ने लड़के की पिटाई शुरू कर दी। उसके पूरे कपड़े उतार दिए गए। इसके बाद लात-घूसे और बेल्ट से मारा गया। लड़के को बेरहमी से पीटकर भी आरोपियों का मन नहीं भरा।

पिटाई से लड़का बेसुध हुआ तो चार लोगों ने किया गंदा काम

पिटाई किए जाने से लड़का जब बेसुध हो गया तब चार लोगों ने उसपर पेशाब किया। इस दौरान आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो भी बना लिया। बाद में आरोपियों ने लड़के को धमकी दी कि अपने साथ हुई घटना के बारे में किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। लड़का आरोपियों के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा, कहता रहा कि वीडियो डिलीट कर दीजिए, लेकिन आरोपी उसे और भी प्रताड़ित करते रहे। उसे जमीन पर थूकने और उसे चाटने के लिए विवश किया।

लड़के ने परिजनों को बताई घटना, फिर लगा ली फांसी

लड़का भारी सदमे में घर लौटा और अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित परिजन लड़के के शव को लेकर पास के पुलिस स्टेशन पहुंचे और तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस अधिकारी शुरू में केस दर्ज करने और कार्रवाई करने से टालमटोल कर रहे थे। इसके बाद परिजन लड़के के शव को एसपी ऑफिस ले गए और धरने पर बैठ गए। इसके कुछ घंटे बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पीड़ित की मां ने पुलिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई न करके आरोपियों को बचाया है। लड़के के चाचा ने कहा कि बच्चे को क्यों पीटा गया यह पता नहीं चला है। हमें शक है कि यह सब पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। सर्किल ऑफिसर (सीओ) प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने पुष्टि की कि परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- प्रेमी की तय हुई शादी, गुसाई प्रेमिका ने काट दिया प्राइवेट पार्ट! फिर क्या हुआ?

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ