
कानपुर: शादी सात जन्मों का बंधन होता है लेकिन यूपी से एक ऐसा मामला सामने आया जहां शादी हमज 7 घंटों में ही टूट गई। नई नवेली दुल्हन जब मायके से विदा होकर ससुराल जा रही थी उसी समय उसने बीच रास्ते में शादी तोड़ दी। दुल्हन मायके और ससुराल के बीच दूरी को लेकर नाराज हो गई और उसने बीच रास्ते में ही संबंध तोड़ने का फैसला लिया। दुल्हन की इस हरकत से नाराज दूल्हा बारातियों समेत आधे रास्ते से वापस चला गया।
पेट्रोल पंप पर गाड़ी रुकते ही रोने लगी दुल्हन
गौरतलब है कि वाराणसी की रहने वाली वैष्णवी की शादी राजस्थान के बीकानेर के रहने वाले रवि से तय हुई थी। रवि गुरुवार को बारात लेकर बनारस पहुंचा। शादी की रस्मे पूरी होने के बाद दुल्हन ससुराल के लिए विदा हुई। विदाई के बाद जब बारात कानपुर के हाईवे पेट्रोल पंप पर रुकी तो वैष्णवी जोर-जोर से रोने लगी। इसके बदा दुल्हन को रोता देख मौके पर पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। दुल्हन ने बताया कि वह सात घंटे से सफर कर रही है लेकिन अभी तक ससुराल नहीं आया।
मां से बातचीत के बाद पुलिस ने दुल्हन को वापस भेजा ससुराल
मामले की जानकारी मिलने पर एसीपी चकेरी अमरनाथ यादव भी वहां पर पहुंचे। वैष्णवी ने बताया कि दूल्हे ने उससे कहा था कि वह प्रयागराज में ही रहता है। लेकिन अब वह मुझे लेकर राजस्थान के बीकानेर जा रहा है। मुझे राजस्थान नहीं जाना, मैं इतनी दूर नहीं जाऊंगी। दुल्हन की बात सुनकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दूल्हे से भी बातचीत की। दूल्हे ने बताया कि लड़की के घरवालों को सारी बातों की जानकारी थी। वहीं जब पुलिस ने लड़की की मां से बातचीत की तो उन्होंने भी इस बात से इंकार किया को लड़के वाले बीकानेर के हैं। इसके बाद पुलिस ने वैष्णवी को वापस बनारस भेज दिया।
खत्म हुई बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, विद्युत आपूर्ति को जल्द बहाल करने का दिया गया निर्देश
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।