खत्म हुई बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, विद्युत आपूर्ति को जल्द बहाल करने का दिया गया निर्देश

Published : Mar 19, 2023, 03:34 PM ISTUpdated : Mar 19, 2023, 03:40 PM IST
up electricity

सार

यूपी में बिजली कर्मचारियों की जारी हड़ताल को समाप्त करने का ऐलान हो गया है। ऊर्जा मंत्री ने विद्युत कर्मचारियों को जल्द से जल्द अपने स्टेशन पर जाकर सेवाओं को बहाल करने का निर्देश दिया है।

लखनऊ: यूपी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को रविवार को समाप्त करने का ऐलान कर दिया गया। संघर्ष समिति ने एक दिन पहले ही कार्य बहिष्कार आंदोलन को वापस ले लिया। ऊर्जा मंत्री ने संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से कहा कि प्रदेश में जहां भी विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है वहां इसे शीघ्र संचालित किया जाए। इसी के साथ जो भी कर्मचारी कार्यस्थल पर न हो वह कार्यस्थल पर पहुंचकर अपने दायित्वों को निभाएं।

कई मांगों का मिला लिखित आश्वासन

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि संघर्ष समिति का यह आंदोलन खत्म करने के लिए धन्यवाद है। वह तत्काल अपने कर्मचारियों को यह निर्देशित करें कि वह अपने कार्यस्थल पर पहुंचे और व्यवस्थाओं को अपने नियंत्रण में ले। जनता की सेवाओं को फिर से जल्द से जल्द बहाल किया जाएगा। बिजली कर्मचारियों ने कई राउंड में बातचीत की है उसको लेकर कुछ लिखित आश्वासन दिया गया है। कुछ बातों का लिखित आश्वासन नहीं दिया गया है लेकिन उन पर भी विचार किया जाएगा। जो कार्रवाई इस बीच बिजली कर्मचारियों के खिलाफ हुई हैं उन्हें भी वापस लिया जाएगा। इसको लेकर यूपीपीसीएल के चेयरमैन को निर्देशित किया गया है।

लगातार जनता को हो रही थी परेशानी

गौरतलब है कि यूपी में बिजली कर्मचारियों की ओर से जारी कार्यबहिष्कार के चलते लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई जगहों पर सड़क जाम करने जैसी घटनाएं भी सामने आ रही थी। जिसके बाद लगातार ऊर्जा मंत्री एके शर्मा संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ बातचीत और बैठक कर रहे थे। इसी बीच यह निर्णय़ लिया गया कि कार्य बहिष्कार को लेकर 72 घंटे का जो ऐलान हुआ था उसे एक दिन पहले वापस लिया जाएगा। वहीं इस बीच ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इस दौरान जो भी कार्रवाई बिजली कर्मचारियों पर हुई हैं उसे वापस लिया जाएगा। शैलेंद्र दुबे ने ऊर्जा मंत्री के आश्वासन के बाद कर्मचारियों से अपने काम पर लौटने की बात कही। 

वाराणसी में बिजली कटौती से परेशान लोग, सीएम योगी ने भी अंधेरे में किए दर्शन पूजन

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UPTET Exam 2026: 20 लाख छात्रों के लिए अलर्ट, सब कुछ आते हुए भी फेल करवा देंगी OMR शीट की ये 4 गलतियां!
UPTET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड करते ही चेक कर लें ये 6 चीजें, वरना सेंटर पर एंट्री नहीं मिलेगी!