बाथरूम गई दुल्हन की हरकतें देख फूट-फूटकर रोया 40 साल का दूल्हा

Published : Jan 05, 2025, 08:09 AM ISTUpdated : Jan 05, 2025, 10:53 AM IST
Bride India

सार

गोरखपुर में एक दूल्हे के साथ शादी के दिन ही धोखा हो गया। दुल्हन बाथरूम जाने के बहाने गहने और पैसे लेकर फरार हो गई। दूल्हे ने बताया कि उसने बिचौलिए को 30,000 रुपये कमीशन दिया था।

गोरखपुर। 40 साल की उम्र में कमलेश कुमार एक बार फिर दूल्हा बनकर शादी के लिए निकला था। मन में लाखों अरमान सजाए मंदिर पहुंचा। विवाह के रस्म भी शुरू हो गए। दुल्हन को देख-देखकर उसका दिल खुशी से फूले नहीं समा रहा था, लेकिन अचानक उसपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

बीच शादी में दुल्हन ने कहा कि उसे बाथरूम जाना है। मामला था भी ऐसा कि कोई रोक नहीं सकता था। शादी गोरखपुर के खजनी इलाके के भरोहिया स्थित शिव मंदिर में हो रही थी। पास में ही बाथरूम था। दुल्हन को उसकी मां के साथ भेज दिया गया।

गहने और पैसे लेकर भाग गई दुल्हन

इधर दूल्हा विवाह के रस्म पूरे करने के लिए बेताबी से दुल्हन के आने का इंतजार कर रहा था। जब काफी देर तक वह नहीं लौटी तो दूसरे लोगों को पता लगाने के लिए भेजा गया कि देर क्यों हो रही है। इसके बाद पता चला कि न दुल्हन है और न उसकी मां। दोनों पैसे और गहने लेकर फरार हो चुके हैं।

कमलेश की पहली पत्नी की हो गई थी मौत

इतना सुनते ही दूल्हा फूट-फूटकर रोने लगा। आसपास के लोगों को अपनी पीड़ा सुनाने लगा। कमलेश ने बताया कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद दूसरी शादी कर रहा था। उसे लगा था कि घर बस जाएगा, लेकिन उसका सब कुछ लुट गया।

30 हजार रुपए कमिशन देकर पक्का हुआ था रिश्ता

कमलेश सीतापुर के गोविंदपुर गांव में रहने वाला किसान है। उसने बताया कि एक मध्यस्थ को 30,000 रुपए कमीशन देने पर महिला के साथ रिश्ता तय हुआ था। कमलेश ने बताया कि घटना शुक्रवार की है। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार दुल्हन अपनी मां के साथ मंदिर आई थी। इसी तरह कमलेश अपने परिवार के लोगों को साथ लेकर मंदिर आया था। कमलेश ने बताया कि उसने महिला को कई साड़ियां, मेकअप के सामान और गहने दिए थे। यहां तक कि शादी का पूरा खर्च भी वह उठा रहा था।

जैसे ही रस्में शुरू हुईं, दुल्हन बाथरूम चली गई और वापस नहीं लौटी। उसकी मां भी गायब हो गई। कमलेश ने कहा, "मैं तो सिर्फ अपना परिवार फिर से बसाना चाहता था, लेकिन सबकुछ गंवा बैठा।" SP (दक्षिण) जितेन्द्र कुमार ने कहा कि स्थानीय थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। यदि कोई शिकायत दर्ज कराता है तो मामले की जांच की जाएगी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जिंदा दफनाने जा रहा था अपने ही 3 बच्चे… पड़ोसियों की सूचना ने टल गई बड़ी त्रासदी
शुभम जायसवाल की तलाश तेज: ईडी ने 25 ठिकानों पर मारी दबिश, बड़े खुलासों की उम्मीद