स्कूल में सुबह-सुबह जल रही थी लाश, इलाके में मचा हड़कंप, खड़े हुए कई सवाल

Published : Jan 09, 2025, 01:10 PM IST
basti news

सार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सुबह-सुबह एक स्कूल में जलती हुई लाश देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

हैरान कर देने वाली ये घटना उत्तर प्रदेश के बस्ती से सामने आई है। यहां एक स्कूल परिसर में सुबह-सुबह जलती हुई लाश देखकर हड़कंप मच गया। ये देखने के बाद गांव वालों के होश उड़ गए। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, शव का आधा हिस्सा जल चुका था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्कूल के पास में ही विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक जामवंत शर्मा का चप्पल भी मिला है।

क्या है पूरा मामला? 

ये पूरा मामला बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के धौरहर गांव का है। गुरुवार की सुबह यहां 8 बजे बंद पड़े एक स्कूल में एक लाश मिली। सूबह जब गांव वालों ने जलते हुए शव को देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच होने तक यह बता पाना मुश्किल है कि ये लाश किसकी है।

पत्नी और बेटी का दावा है कि यह लाश जामवंत शर्मा का है। उनके गले में चाभी का गुच्छा रहता था, जो मौके पर है उनके चप्पल के साथ बरामद हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है कि यह बताना अभी जल्दबाजी होगी की ये लाश आखिर किसकी है।

10 साल पहले डॉक्टर की हत्या का आरोप

पुलिस ने ये भी बताया कि स्कूल के प्रबंधक जामवंत शर्मा पर 10 साल पहले एक डॉक्टर की हत्या करने का आरोप लगा था। इस मामले में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था और उन्हें जेल भी भेजा गया था। फिलहाल पुसिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस के सामने इस घटना के पूरे सच तक पहुंचने की चुनौती है।

यह भी पढ़ें: कौन हैं गिरमिटिया? प्रवासी भारतीय दिवस पर पीएम मोदी ने किया जिक्र, दिया ये टास्क

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

दिल्ली में आग से 21 मौतें, लेकिन टेंशन में UP वाले, वजह CM योगी का वो डेंजर आदेश
सेंट्रल जेल देखने की चाह में पत्नी पर तानी बंदूक! इटावा का अजीब मामला वायरल