Chandigarh Police Constable Recruitment 2023: चंडीगढ़ में 700 पदों पर होगी कॉस्टेबल भर्ती, यहां करें अप्लाई

Published : Jun 04, 2023, 04:15 PM ISTUpdated : Jun 04, 2023, 04:23 PM IST
constable bharti

सार

Chandigarh Police Recruitment: चंडीगढ़ पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुका है। कुल 700 पदों पर भर्ती की जानी है। विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर कैंडिडेट अप्लाई करें।

एजुकेशन डेस्क। पुलिस में भर्ती होने के इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। चंडीगढ़ पुलिस नए रंगरूटों की भर्ती करने जा रही है। चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के पद पर भर्तियां निकाली हैं। विभाग की आधिकारिक वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर पंजीकरण शुरू कर दिया है। कैंडिडेट्स चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 22 जून 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं।

700 post for chandigarh police constable: चंडीगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल 2023 भर्ती परीक्षा  23 जुलाई 2023 को आयोजित की जाने वाली है। एक्जीक्यूटिव कांस्टेबल के पद  पर कुल 700 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

ये भी पढ़ें. Indian Navy Agniveer Recruitment 2023: नेवी में 1300 पदों पर होंगी भर्तियां, यहां करें आवेदन

Chandigarh Police Constable recruitment 2023: एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आयु सीमा निर्धारित की गई है। एप्लाइ करने के इच्छुक कैंडिडेट की आयु 20 मई 2023 तक, 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रिजर्व कोटा में आने वाले कैंडिडेट्स के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। कैंडिडेट्स डीटेल्स के लिए अधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें. DRDO Recruitment 2023: डीआरडीओ में 12 पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

chandigarh police constable Bharti 2023: इंटरमीडिएट पास होना जरूरी
चंडीगढ़ कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए कैंडिडेट्स की एकेडेमिक क्वालिफिकेशन भी तय की गई है। कैंडिडेट्स को 10+2 या इसके पैरलल कोई एकेडमिक एजुकेशन होनी चाहिए। फॉर्मर सर्विसमैन के लिए या तो 10+2 या defence service का सर्टिफिकेट जो 10+2 के पैरलल माने जाते हैं मान्य होंगे।

चंडीगढ़ कांस्टेबल भर्ती में अप्लाई करने के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग को 1000 रुपये फीस देनी होगी। जजबकि एससी और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को 800 रुपये फीस देनी होगी। फॉर्मर सर्विस मैन को फीस भुगतान में छुट दी गई है। 

चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए ऐसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर लॉगिन करें। 
  • Recruitment लिंक पर क्लिक करें और फिर Constables की भर्ती पर क्लिक करें। 
  • ओपेन हुए विंडो में रिक्रूटमेंट ऑफ कॉन्स्टेबल - 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद  रिक्रूटमेंट ऑफ कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पर क्लिक करें।
  • अब कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के पद के लिए अप्लाई करने के लिए 'यहां क्लिक करें" पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें औऱ एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा करें।
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फिर अप्लीकेशन फीस का पेमेंट करें। 
  • जो एप्लीकेशन फॉर्म आपने भरा है उसे डाउनलोड कर कहीं सेव करने के साथ प्रिंट आउट भी लेकर रख लें।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ