
Chandrashekhar Azad Lucknow protest : मथुरा में सांसद चंद्रशेखर आजाद पर हुए पथराव के विरोध में आजाद समाज पार्टी (ASP) ने लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन किया। राजभवन घेराव के लिए पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए, जिसके बाद राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। हजरतगंज और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, वहीं तीन मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है।
आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में राजभवन की ओर कूच कर रहे हैं। प्रदर्शन के चलते पुलिस ने हजरतगंज के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी और राजभवन जाने वाले सभी रास्ते सील कर दिए हैं।
प्रदर्शन से पहले पुलिस ने ASP और भीम आर्मी के कई नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया है। हजरतगंज पुलिस ने जिला संगठन मंत्री सूफियान खान, नगर महासचिव मोहम्मद दाऊद समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया है।बरेली में भी रविवार देर रात भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। ये कार्यकर्ता लखनऊ में प्रदर्शन के लिए रवाना हो रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
यह भी पढ़ें: संभल में माहौल गरम! CO के Holi वाले बयान से मुस्लिम लीग आगबबूला – ट्रांसफर की उठी मांग
परिवर्तन चौक पर भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा है। पुलिस ने यहां भी कड़ा मोर्चा संभाल लिया है।
इस प्रदर्शन में आजाद समाज पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद हैं। इनमें— प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित गौतम, प्रदेश सचिव अनिकेत धानुक, जिलाध्यक्ष अजय भारती के साथ यूपी के विभिन्न जिलों से हजारों कार्यकर्ता पहुंचे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, चार दिन पहले मथुरा में सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर पथराव हुआ था। इसे सुनियोजित हमला बताते हुए ASP ने विरोध जताया और बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इसी के तहत लखनऊ में राजभवन घेराव का ऐलान किया गया था। पुलिस ने हालात को नियंत्रण में रखने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Saharanpur News: रमजान पर विवादित Post से भड़की भीड़! हालात काबू करने के लिए पुलिस ने चलाए डंडे!
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।