PM मोदी के जन्मदिन पर CM योगी ने 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़े 2024 का किया शुभारंभ

Published : Sep 17, 2024, 01:52 PM IST
Yogi-Adityanath-flags-off-Namo-Plogathon

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बारिश के बीच 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़े का शुभारंभ किया और नमो प्लॉगथान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिवस पर किया गया।

वाराणसी/लखनऊ, 17 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बारिश के बीच स्वच्छता पखवाड़ा 'स्वच्छता ही सेवा' का शुभारंभ किया। इसके तहत सीएम ने नमो प्लॉगथान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता वॉलिंटियर्स को भी रवाना किया।

'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के शिल्पकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिवस पर यह आयोजन किया गया। सीएम ने स्वच्छता का संदेश देते हुए झोला व 'स्वच्छता ही सेवा' टी-शर्ट भी लोगों को भेंट किया।

नमो प्लॉगथान के तहत सैकड़ों वॉलिंटियर्स जोरदार बारिश के बीच जुबां पर 'भारत मां की जय, वंदे मातरम और हाथों में छाता लिए' रैली में शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री रवींद्र जायसवाल, महापौर अशोक तिवारी, विधायक नीलकंठ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या आदि शामिल हुए।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट