Chaudhary Charan Singh Punyatithi: चौधरी चरण सिंह को नमन कर सीएम योगी ने किसानों को लेकर दिया बड़ा संदेश

Published : May 29, 2026, 12:39 PM IST
yogi adityanath tribute chaudhary charan singh punyatithi

सार

UP News: UP के किसानों को फिर मिलेगा बड़ा फायदा? चौधरी चरण सिंह के सपनों को आगे बढ़ा रही है योगी सरकार? क्या गांव और खेतों से तय होगा देश का विकास? चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर भावुक दिखे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने विधान भवन परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने चौधरी चरण सिंह को किसानों का सच्चा हितैषी और भारत मां का महान सपूत बताया।

कृषि और राजस्व सुधारों में चौधरी चरण सिंह का बड़ा योगदान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि और राजस्व व्यवस्था में कई बड़े सुधारों का श्रेय चौधरी चरण सिंह को जाता है। उनका मानना था कि भारत के विकास का रास्ता गांव, खेत और खलिहानों से होकर गुजरता है।

किसानों को सरकार की प्राथमिकता बनाने पर दिया जोर

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों को हमेशा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल किया जाना चाहिए। सरकार की योजनाएं ऐसी हों, जिनका सीधा लाभ किसानों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपने पूरे जीवन में किसानों के अधिकारों और उनकी खुशहाली के लिए संघर्ष किया। देशहित में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।

किसानों के हित में कई योजनाएं चला रही यूपी सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार चौधरी चरण सिंह की स्मृतियों को संजोने और किसानों के हितों को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि लखनऊ में चौधरी चरण सिंह सीड पार्क का निर्माण भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सीएम योगी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह सिर्फ एक बड़े राजनेता ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने समाज और देश के विकास में भी अहम भूमिका निभाई। 29 मई 1987 को उनका निधन हुआ था, लेकिन किसानों और ग्रामीण विकास को लेकर उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

कार्यक्रम में कई मंत्री और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री केपी मलिक, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद ब्रजलाल, विधायक नीरज बोरा, अमरेश कुमार, विधान परिषद सदस्य लालजी प्रसाद निर्मल, रामचंद्र प्रधान और उमेश द्विवेदी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP News: यूपी पुलिस बनेगी देश की सबसे हाईटेक फोर्स, क्या है CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा प्लान?
BIG BREAKING: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी