नए साल पर बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे सीएम योगी, काशी कोतवाल का भी लिया आशीर्वाद

Published : Jan 04, 2026, 12:01 PM IST
CM Yogi Adityanath new year 2026 varanasi visit

सार

नए साल के तीसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिविधान से पूजा की और काशी कोतवाल बाबा काल भैरव का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।

वाराणसी। नए साल के तीसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। दौरे के पहले दिन शनिवार को उन्होंने काशी पहुंचते ही बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिविधान से की पूजा

मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आदि योगी के दर्शन किए। उन्होंने बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में प्रवेश कर विधिविधान से पूजा-अर्चना की और लोककल्याण तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

काशी कोतवाल बाबा काल भैरव का लिया आशीर्वाद

समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘काशी कोतवाल’ बाबा काल भैरव के चरणों में भी हाजिरी लगाई। उन्होंने विधिविधान से पूजा कर बाबा काल भैरव का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

बाबा के भक्तों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया अभिवादन

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। मुख्यमंत्री ने भी हाथ हिलाकर भक्तों का अभिवादन स्वीकार किया और उनका उत्साह बढ़ाया।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Tamil Nadu Express Horror: ट्रेन की जनरल बोगी में मिला ऐसा ट्रॉली बैग, खोलते ही उड़ गए होश
Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल