CM योगी आदित्यनाथ का महाकुंभ में साधु-संतों से ख़ास मुलाक़ात

Published : Feb 01, 2025, 05:39 PM IST
CM Yogi

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भ नगर में भारत सेवाश्रम के साधु-संतों से मुलाकात की और उनके सेवा कार्यों की सराहना की। सीएम ने अपने गुरु और स्वामी असीमानंद जी के साथ बिताए समय को याद किया।

महाकुम्भ नगर।प्रयागराज दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुम्भ नगर के सेक्टर 5 स्थित भारत सेवाश्रम के शिविर गए, जहां उन्होंने सेवाश्रम के साधु संतों से मुलाकात की। साधु संतों ने महाकुम्भ में उनके द्वारा किए जा रहे सामुदायिक और सेवा के कार्यों की जानकारी भी सीएम से साझा की।सीएम ने कहा कि भारत सेवाश्रम सौ से अधिक वर्षों से निस्वार्थ भाव से समाज में सेवा का कार्य कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके गुरु स्वामी अवैद्यनाथ और भारत सेवाश्रम के संत स्वामी असीमानंद जी ने साथ साथ समाज सेवा का लंबा समय बिताया था।

भारत सेवाश्रम के संतों से मिले सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भ में सनातन को आगे ले जाने के लिए निरन्तर प्रयत्नशील विभिन्न सम्प्रदायों के साधु संतों के साथ सामुदायिक और गरीबों की सेवा में लगे धार्मिक और आध्यात्मिक संगठनों से भी मुलाकात की। आयोजन की अगुवाई कर रहे भारत सेवाश्रम के स्वामी आत्मजानंद का कहना है कि मुख्य मंत्री ने शिविर में भारत सेवाश्रम के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और उनकी आरती भी की। इस अवसर पर सीएम ने वहां मौजूद साधु संतों से बातचीत भी ।

भारत सेवाश्रम का संगम भूमि से है गहरा संबंध

सीएम योगी के शिविर आगमन पर भारत सेवाश्रम के संतों ने महा कुम्भ में उनके धार्मिक संगठन द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी भी साझा की। भारत सेवाश्रम के महा कुम्भ प्रभारी स्वामी भास्करानंद ने बताया कि भारत सेवाश्रम

मानव सेवा के साथ नारायण सेवा का कार्य करने वाला एक हिंदू धार्मिक और आध्यात्मिक संगठन है जो मानवीय कार्यों पर केंद्रित है। 1917 में इसकी स्थापना करने वाले पंडित संत आचार्य स्वामी प्रणवानंद महाराज ने माघ के महीने में इसी संगम के किनारे संन्यास लिया था। इसलिए इस संगम की धरती और महाकुम्भ इस आध्यात्मिक संगठन से खास संबंध है। स्वामी प्रणवानंद जी ने माघी पूर्णिमा के ही दिन संगठन की नींव रखी और उसका नाम रखा भारत सेवाश्रम संघ रखा गया।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कबड्डी प्रतियोगिता 2025: UP चैम्पियन-पूर्वोत्तर रेलवे उपविजेता, CM योगी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया
योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक