Yogi Government: निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया से बदली यूपी की सरकारी नौकरी व्यवस्था, युवाओं ने जताया भरोसा

Published : May 07, 2026, 08:52 PM IST
Yogi Adityanath UP Government jobs update

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 481 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बताते हुए कहा कि अब बिना सिफारिश और भ्रष्टाचार के मेहनत व योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी मिल रही है।

लखनऊ। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 481 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में आयुष विभाग, व्यावसायिक शिक्षा विभाग और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के चयनित उम्मीदवार शामिल रहे। इनमें आयुष विभाग के लिए 202 प्रोफेसर, रीडर, चिकित्सा अधिकारी और स्टाफ नर्स, व्यावसायिक शिक्षा विभाग के लिए 272 अनुदेशक तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के लिए 7 नर्स, हॉस्टल वार्डन और कंपाउंडर को नियुक्ति पत्र दिए गए।

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बताया। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि पहले की सरकारों में एजेंटों का हस्तक्षेप रहता था और नौकरी के लिए ‘डिमांड’ की जाती थी, लेकिन अब मेहनत और योग्यता के आधार पर चयन हो रहा है।

योगी सरकार में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण, योग्य युवाओं को मिल रहे अवसर

आयुष विभाग में प्रोफेसर (यूनानी) पद पर चयनित डॉ. मोहम्मद नासिर ने कहा कि पूरी चयन प्रक्रिया 100 प्रतिशत पारदर्शी तरीके से पूरी हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद देते हुए कहा कि पहले की सरकारों में एजेंटों का दखल रहता था और कई तरह की मांगें की जाती थीं, लेकिन वर्तमान सरकार में ऐसी कोई स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है और योग्य युवाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। इससे युवाओं का सरकारी भर्ती प्रक्रिया पर भरोसा मजबूत हुआ है।

महिला अभ्यर्थियों ने कहा- योगी सरकार में मिला बराबरी का अवसर

स्टाफ नर्स (आयुर्वेद) पद पर चयनित उपासना देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में पूरी भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। इससे अभ्यर्थियों का विश्वास बढ़ा है और युवाओं को यह भरोसा हुआ है कि मेहनत का सही परिणाम मिल सकता है। अनामिका पटेल ने कहा कि उन्हें खुशी है कि जिस क्षेत्र में उन्होंने तैयारी की थी, उसी क्षेत्र में उन्हें नौकरी मिली। उन्होंने कहा कि योगी सरकार महिलाओं को बराबरी का सम्मान और अवसर दे रही है। वह अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगी।

आयुष विभाग में चयनित अभ्यर्थियों ने साझा किए अनुभव

चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद) सामुदायिक स्वास्थ्य पद पर चयनित आयुष भारद्वाज ने कहा कि परीक्षा से लेकर नियुक्ति पत्र मिलने तक उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिलने को गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि सरकार हर क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है और युवाओं के लिए लगातार नए अवसर तैयार कर रही है।

निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया से युवाओं का बढ़ा आत्मविश्वास

प्रोफेसर (यूनानी) पद पर चयनित डॉ. खुर्शीद आलम ने नियुक्ति पत्र मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले भर्तियां कम निकलती थीं और भ्रष्टाचार की शिकायतें अधिक होती थीं, लेकिन अब पारदर्शिता के साथ नियुक्तियां हो रही हैं।

चिकित्सा अधिकारी (यूनानी) पद पर चयनित सानिया खान ने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त करना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि पूरी भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष रही और कहीं भी किसी प्रकार की अनियमितता देखने को नहीं मिली। उन्होंने कहा कि योगी सरकार मेहनत करने वाले युवाओं को निश्चित रूप से अवसर दे रही है, जिससे युवाओं का आत्मविश्वास लगातार बढ़ रहा है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP News: योगी सरकार की पारदर्शी भर्ती से बदली युवाओं की सोच, नियुक्ति पत्र पाकर हुए भावुक
Instagram Trap: 'गर्लफ्रेंड' से मिलने मंदिर पहुंचा पति, सामने अपनी ही बीवी को देख उड़ गए होश