कानपुर में CM योगी आदित्यनाथ का दौरा, विकास कार्यों का ऐसे लिया जायजा!

Published : Mar 24, 2025, 01:28 PM IST
CM Yogi in Metro

सार

सीएम योगी ने कानपुर में विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। कन्वेंशन सेंटर और मेट्रो स्टेशन का दौरा कर अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।

कानपुर, 23 मार्च : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जनपद कानपुर नगर का दौरा कर शहर में चल रही विकास परियोजनाओं का जायजा लिया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने चुन्नीगंज में निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर और चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय से काम पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

शहर को नई पहचान देगा कन्वेंशन सेंटर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले 15,383.43 स्क्वायर मीटर में बन रहे निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का दौरा किया। यह सेंटर दो एग्जिबिशन हॉल, ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस हॉल, मीटिंग रूम, फूड कोर्ट, गेस्ट रूम, डायनिंग एरिया, बिजनेस सेंटर और एडमिन ब्लॉक से सुसज्जित होगा। सीएम योगी ने अधिकारियों से निर्माण की प्रगति पर जानकारी ली और इसे तय समय पर पूरा करने की हिदायत दी।

मेट्रो स्टेशन के शीघ्र संचालन के निर्देश इसके बाद मुख्यमंत्री ने चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया, जो कानपुर मेट्रो परियोजना का हिस्सा है। उन्होंने मेट्रो संचालन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को शीघ्र संचालन शुरू करने के निर्देश दिए। कानपुर में मेट्रो के दो कॉरिडोर पर काम चल रहा है- पहला आईआईटी कानपुर से नौबस्ता तक (21 स्टेशन) और दूसरा कानपुर विश्वविद्यालय से बर्रा-8 तक (8 स्टेशन)। कानपुर मेट्रो की सीएम योगी ने 2021 में शुरुआत की थी और अब दूसरे फेज का काम पूरा होने के बाद वह इसका भी शुभारंभ कर सकते हैं।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

M.Tech बेटे के साथ 5 साल जेल में रहे आजम खान का छलका दर्द, सुनाई आपबीती!
Azam Khan Education and Net Worth: जेल से बाहर आए आजम खान कितने करोड़ के मालिक?