बंगाल में योगी का जलवा! रोड शो में उमड़ी भीड़ ने तोड़े रिकॉर्ड, हर तरफ गूंजा ‘योगी-योगी’

Published : Apr 27, 2026, 11:47 PM IST
cm Yogi Adityanaths Bengal Roadshow Draws Massive Crowd Launches Sharp Attack on TMC

सार

Yogi Adityanath Bengal Roadshow 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन सीएम योगी आदित्यनाथ के दमदम, राजारहाट और धानेखाली रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। ‘योगी-योगी’ के नारों के बीच उन्होंने TMC पर बड़ा हमला बोलते हुए बदलाव का दावा किया।

CM Yogi West Bengal Election Rally: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम चरण के प्रचार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ऐसा माहौल बनाया, जिसने चुनावी तापमान को और तेज कर दिया। दमदम से लेकर राजारहाट गोपालपुर और धानेखाली तक, हर जगह भीड़ का उत्साह साफ दिखा। सड़कें भगवा रंग में रंगी नजर आईं और हर तरफ सिर्फ एक ही आवाज सुनाई दी-“योगी-योगी”। उत्तर 24 परगना और हुगली में हुए रोड शो और जनसभाओं के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे और तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब बंगाल को आतंक, माफियाराज और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने का समय आ गया है।

दमदम में रोड शो के दौरान उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दमदम विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरिजीत बख्शी के समर्थन में रोड शो किया। तेज धूप के बावजूद लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। “बुलडोजर बाबा” की एक झलक पाने के लिए लोग सड़कों, छतों और खिड़कियों तक पर खड़े दिखाई दिए। हाथों में भाजपा के झंडे लिए समर्थकों ने “वंदे मातरम्”, “जय श्रीराम”, “भारत माता की जय” और “बुलडोजर बाबा जिंदाबाद” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंजा दिया। रोड शो के दौरान लगातार मुख्यमंत्री पर पुष्पवर्षा होती रही। लोगों ने “स्वागतम-स्वागतम, योगीजी का स्वागतम” के नारों के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी हाथ जोड़कर लोगों के स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें: OBC छात्रों के लिए राहत: 36 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को मिली छात्रवृत्ति, ट्रांसजेंडर भी शामिल

“बंगाल को अब TMC से मुक्ति दिलाने का समय”

मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल के मतदाताओं ने तय कर लिया है कि अब TMC को सत्ता से हटाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल को टेरर, माफियाराज और करप्शन का पर्याय बना दिया है। उन्होंने कहा कि जिस सरकार ने युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा किया, नागरिकों के अधिकारों पर लूट मचाई और विकास को रोक दिया, उससे अब मुक्ति जरूरी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा, “पहले चरण के मतदान ने साफ संकेत दे दिया है-खेला शेष, उन्नयन शुरू।”

राजारहाट गोपालपुर में सभा, पंडाल में गूंजा ‘योगी-योगी’

राजारहाट गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी तरुण ज्योति तिवारी के समर्थन में आयोजित जनसभा में भी मुख्यमंत्री ने TMC सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल के दिल और नैनों में काबा-मदीना नहीं, बल्कि मां काली और मां दुर्गा बसती हैं। अब TMC को यह एहसास कराने का समय आ गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल त्याग, बलिदान, साहित्य, कला और विज्ञान की भूमि है, लेकिन आज वही बंगाल अपनी पहचान के लिए संघर्ष कर रहा है। कभी देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन रहा बंगाल आज बेरोजगारी, उद्योग बंद होने और अव्यवस्था से जूझ रहा है।

“कल्चरल कैपिटल को बना दिया क्राइम कैपिटल”

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो बंगाल कभी भारत की सांस्कृतिक राजधानी कहलाता था, उसे TMC और वामपंथी राजनीति ने क्राइम कैपिटल बना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि “जय श्रीराम” बोलने पर परेशानी होती है, दुर्गा पूजा और विसर्जन यात्रा में बाधाएं खड़ी की जाती हैं, लेकिन इफ्तारी कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाता है। तारकेश्वर मंदिर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अगर यहां डबल इंजन सरकार होती, तो काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तरह भव्य विकास कार्य दिखाई देते।

धानेखाली में भी TMC पर सीधा हमला

हुगली के धानेखाली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कांग्रेस, फिर वामपंथ और पिछले 15 वर्षों से TMC ने बंगाल को आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल की डेमोग्राफी बदलने की साजिश चल रही है और जनता अब इस बदलाव को समझ चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद, श्री चैतन्य महाप्रभु और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की धरती पर अब फिर से सांस्कृतिक और आर्थिक पुनर्जागरण की जरूरत है।

“4 मई के बाद TMC के गुंडे पंक्चर बनाते दिखेंगे”

अपने आक्रामक अंदाज में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद TMC के गुंडे अपना ठिकाना ढूंढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 4 मई के बाद वे सड़कों पर पंक्चर बनाते दिखाई देंगे। उन्होंने दावा किया कि डबल इंजन सरकार आने पर बंगाल में सुशासन, रोजगार, सुरक्षा और विकास की नई शुरुआत होगी। साथ ही “जय श्रीराम” और “हर-हर महादेव” बोलने पर कोई रोक नहीं होगी।

यूपी मॉडल का भी किया जिक्रमुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि 2017 से पहले यूपी भी अराजकता और गुंडाराज से जूझ रहा था। आज वहां बेटियां सुरक्षित हैं, व्यापारी सुरक्षित हैं और माफिया खत्म हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई माफिया सिर उठाएगा, तो बुलडोजर कार्रवाई तय है। इसी वजह से अब बंगाल में भी “बुलडोजर बाबा” का नाम तेजी से गूंज रहा है। पश्चिम बंगाल चुनाव के आखिरी प्रचार दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा भाजपा के लिए बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। अब सबकी नजरें मतदान और उसके बाद आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें: पुणे स्टेशन के पास डिरेल हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

OBC छात्रों के लिए राहत: 36 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को मिली छात्रवृत्ति, ट्रांसजेंडर भी शामिल
‘SHUT UP’ बोलना पड़ा भारी! हरदोई की प्रिंसिपल पर बड़ा एक्शन, स्कूल में एंट्री बैन