गाजीपुर में बाढ़ पर सीएम योगी का ऐक्शन मोड, राहत कार्यों को लेकर बड़ी घोषणा

Published : Aug 30, 2025, 02:11 PM IST
cm yogi ghazipur flood survey relief measures

सार

Yogi Adityanath Ghazipur Visit:  सीएम योगी ने गाजीपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे किया। उन्होंने अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य तेज़ करने, पीड़ितों को भोजन, पानी, दवाएं और मवेशियों के चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

CM Yogi Flood Survey: गंगा और घाघरा के उफान से परेशान गाजीपुर के बाढ़ग्रस्त इलाकों का आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई सर्वेक्षण किया। वाराणसी प्रवास के बाद सीएम योगी हेलीकॉप्टर से बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे और अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि किसी भी हाल में बाढ़ प्रभावित लोगों को असुविधा नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री का सख्त संदेश: “हर पीड़ित तक तुरंत पहुंचे मदद”

सर्वेक्षण के बाद सीएम योगी ने जिला और मंडल स्तर के अफसरों को निर्देश दिए कि राहत शिविरों और शरणालयों में रहने वाले लोगों को समय पर भोजन, पीने का शुद्ध पानी और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक टीम लगातार निगरानी में रहे और हर जरूरतमंद तक तत्काल सहायता पहुंचे।

यह भी पढ़ें: Free Ration भूल जाइए! 24 घंटे में ये काम नहीं किया तो 3 महीने नहीं मिलेगा राशन

मवेशियों से लेकर दवाओं तक की व्यवस्था

सीएम ने मवेशियों के चारे, पीने के पानी की शुद्धता और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने बाढ़ग्रस्त गांवों में दवाओं, एंटी स्नेक वैनम और एंटी रैबिज टीकों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश दिया ताकि आपदा के बीच कोई भी बीमारियां न फैलें।

“प्रदेश सरकार हर नागरिक के साथ”

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार इस आपदा की घड़ी में हर नागरिक के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि राहत और बचाव कार्य लगातार तेज़ी से किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जनता दर्शन में CM योगी आदित्याथ ने सुनी गुहार, अधिकारियों को दिए ये खास आदेश

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Sorry Papa..लिख आधी रात नौवीं मंजिल से कूदीं 12, 14 और 16 साल की बहनें, जानें किस 1 लत ने ले ली जान
UP Govt Update: मोरना गंगा सहकारी चीनी मिल विस्तार पर मुहर, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ