
लखनऊ. यूपी से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। जहां उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक चलती बस में कंडक्टर ने एक महिला के साथ सेक्स करते पकड़ा गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में कंडक्टर बस की पिछली सीट पर महिला के साथ बैठा नजर आ रहा है।
कंबल ओढ़कर कंडक्टर महिला के साथ कर रहा था सेक्स
दरअसल, लखनऊ जा रही हाथरस डिपो की एक रोडवेज बस का यह शर्मनाक मामला बताया जा रहा है। जहां कंडक्टर बस की पिछली सीट पर महिला के साथ बैठा नजर आ रहा है। बस में सवार दूसरे यात्रियों के मुताबिक, दोनों कंबल ओढ़कर शारीरिक संबंध बना रहे थे। इसी दौरान एक यात्री ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में देखा और लोगों को बुला लिया।
हाथरस परिवहन निगम को शेयर किया वीडियो
दोनों को इस हालत में देख कई यात्री कंडक्टर के पास पहुंचे और महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में उसका वीडिय बनाने लगे। बताया जा रहा है कि कंडक्टर ने वीडियो बना रहे यात्री से तीखी नोकझोंक भी की। इसके बाद एक यात्री ने इस वीडियो को शेयर करते हुए यह शर्मनाक घटना हाथरस परिवहन निगम को कलंकित करने वाली है। इस घटना पर परिवहन निगम को एक्शन लेना चाहिए और ऐसे हैवान कंडक्टर को नौकरी से निकाल देना चाहिए। वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना लगभग 10 दिन पहले हुई थी।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।