PM Modi Birthday : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर यूपी के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने सिनेमा हॉल में केक काटा। साथ ही उन्होंने शहरवासियों के लिए 'हनुमान अंश' फिल्म के 4 शो भी बुक किए।
प्रयागराज. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 17 सिंतबर को जन्मदिन है। वह 75 साल के हो गए हैं। इस मौके पर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत पूरे देशभर में गांव से लेकर शहर तक कई सामजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं यूपी के प्रयागराज में योगी सरकार के मंत्री गोपाल गुप्ता नंदी ने अनोखे अंदाज में प्रधानमंत्री का बर्थडे सिलेब्रेट किया। जिसको लेकर पूरे शहर ने उनकी तारीफ भी की। उन्होंने सिनेमा हॉल में पीएम मोदी का केक काटा और शहरवासियों के लिए 'हनुमान अंश' फिल्म के चारों शो बुक कराए।
केक कटिंग के बाद नेताओं ने देखी हनुमान अंश फिल्म
प्रयागराज के सिनेमा हॉल में यह पहल मौका था, जब किसी प्रधानमंत्री का इस तरह जन्मदिन मनाया गया हो। लेकिन जैसे ही मंत्री गोपाल गुप्ता नंदी केक लेकर थिएटर में पहुंचे तो माहौल पूरी तरह बदला नजर आया। फिल्म से पहले दर्शकों ने केक काटकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। इस विशेष आयोजन में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और शहर के विधायक और अन्य नेता भी पहुंचे थे। सभी नेताओं केक कटिंग के बाद आम लोगों के साथ साथ बैठकर 'हनुमान अंश' फिल्म देखी।
कौन हैं नंद गोपाल गुप्ता नंदी?
नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। वह यूपी सरकार में औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई और निवेश प्रोत्साहन विभाग की जिम्मेदारी देख रहे हैं। गोपाल नंदी प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हैं। उनकी गिनती यूपी के सीनियर नेताओं में की जाती है। वह इससे पहले बसपा और कांग्रेस में भी रह चुके हैं।
5 लाख लोगों ने किया महामृत्युंजय मंत्र का जाप
बता दें कि उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रयागराज में मंत्रियों की मौजूदगी में 'हनुमान अंश' की विशेष रखी गई। तो वहीं रायबरेली के ऊंचाहार में 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सवा करोड़ महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक जाप किया। जहां पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना की।


