राहुल गांधी ने हाथरस हादसे को लेकर CM आदित्यनाथ को लिखा लेटर, कर दी एक बड़ी डिमांड

Published : Jul 07, 2024, 01:43 PM ISTUpdated : Jul 08, 2024, 02:27 PM IST
Rahul Gandhi letter

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हाथरस भगदड़ मामले के संबंध में पत्र लिखा है।

Rahul Gandhi Letter To CM Yogi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हाथरस भगदड़ मामले के संबंध में पत्र लिखा है। उन्होंने सीएम से आग्रह किया कि वे हाथरस में हुई भगदड़ की घटना के सभी पीड़ितों को दिए जाने वाले मुआवजे को बढ़ाएं। विपक्ष के नेता ने पत्र के माध्यम से सीएम योगी को पीड़ित परिवारों की समस्याएं बताईं। कांग्रेस नेता द्वारा 6 जुलाई को पत्र लिखा गया और रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। गांधी ने पत्र में लिखा कि परिवारों को हुए नुकसान के लिए कोई भी मुआवजा पर्याप्त नहीं हो सकता है। राहुल गांधी ने योगी से निष्पक्ष जांच करने की मांग की। उन्होंने बताया कि इसकी मदद से जिला प्रशासन की खामियों की पहचान करने में मदद मिलेगी। दोषियों को दंडित करने की आवश्यकता है। इससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की दोबारा होने से रोकने में मदद मिलेगी। पत्र में राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा किसी भी तरह की मदद पहुंचाने की बात की।

 

 

बता दें कि शुक्रवार को राहुल गांधी ने अलीगढ़ और हाथरस का दौरा किया था। उस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से भेंट-मुलाकात की थी। उन्हें आश्वासन दिया था कि वह उनकी समस्याओं को सही मंच पर उठाएंगे और उनकी हरसंभव मदद भी करेंगे। हाथरस में उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “प्रशासन की ओर से कुछ चूक हुई हैं, जिसके कारण इतनी बड़ी त्रासदी हुई। जब अनुमति 80,000 लोगों के लिए थी, तो इतने सारे लोग वहां कैसे पहुंच गए? जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।”

ये भी पढ़ें: हाथरस भगदड़: भोले बाबा और देव प्रकाश मधुकर का राजनैतिक कनेक्शन तलाश रही पुलिस, फंडिंग की भी होगी जांच

हाथरस भगदड़ मामले का लेखा-जोखा

हाथरस भगदड़ मंगलवार शाम (2 जुलाई) को एक स्वयंभू संत सूरज पाल के सत्संग में हुई, जिन्हें नारायण साकार हरि और 'भोले बाबा' के नाम से भी जाना जाता है। इस घटना में 121 लोगों की मौत हो गई। घटना में कार्यक्रम के आयोजकों के नाम पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई और मुख्य आरोपी - प्रबंधक देव प्रकाश मधुकर को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने छह लोगों को भी गिरफ्तार किया, जिन्हें सेवादार कहा जाता है, जो प्रचारकों के समर्थक थे और कार्यक्रम का प्रबंधन कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: हाथरस हादसाः मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर ने किया दिल्ली में सरेंडर, लाया गया यूपी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ