
महाराजगंज. यूपी के महाराजगंज जिले के निचलौल ब्लॉक के अलग अलग गांवों में रहने वाली 11 महिलाएं अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई है। एक साथ इतनी संख्या में एक ही जिले की महिलाएं प्रेमियों के साथ भागने की घटना से हड़कंप मच गया है। हैरानी की बात यह है कि ऐसा तब हुआ है। जब उनके खातों में पीएम आवास योजना की पहली किश्त के रूप मे 40 हजार रुपए आए थे।
ये है पूरा मामला
दरअसल सरकार की योजना के अनुसार शहरी क्षेत्र में रहने वाले उन परिवारों को सरकार घर बनाने के लिए पैसा देती है। जिनके पास खुद का घर नहीं होता है। चूंकि इस योजना के तहत पैसा सिर्फ महिलाओं को उनके बैंक खाते में मिलता है। इस कारण जैसे ही सरकार ने उनके खाते में राशि डाली, वे अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इस बात की जानकारी लगते ही इन महिलाओं के पति पुलिस में शिकायत करने के साथ ही संबंधित विभाग में पहुंचे और दूसरी किश्त जारी नहीं करने की गुहार लगाई। इस योजना के तहत निचलौल ब्लॉक में 2350 महिलाओं को लाभ देने के लिए चिन्हित किया गया था। इन सभी के खातों में पीएम आवास की पहली किश्त भेजी गई थी।
यह भी पढ़ें : बाबा बागेश्वर धाम को भक्त ने गिफ्ट किया हेलमेट, वजह जानकर हैरान रह गए पं. धीरेंद्र शास्त्री
विभाग ने शुरू किया पैसा वसूलना
इस योजना के तहत लाभार्थी को सिर्फ घर बनाने के लिए पैसा दिया जाता है। अगर वह घर नहीं बना रहा है और उस राशि का उपयोग अन्य कार्यों में कर रहा है। तो शासन को अधिकार है कि वह लाभार्थी से किश्त की राशि वसूल सकता है। इसी वजह से जिन लोगों ने घर नहीं बनाया है और जिनकी शिकायत मिली है कि उनकी पत्नियां भाग गई है। शासन उनसे किश्त की राशि वसूलने की तैयारी कर रहा है।
यह भी पढ़ें : कार के अंदर से आ रही थी अजीब आवाज, बोनट खोलते ही कांप गया कोटा का युवक
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।