
Ayodhya News : मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में संतों से भेंट की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विभिन्न अखाड़ों और मठों में पहुंचकर संतजनों का हालचाल जाना और दीपावली पर उपहार भेंट किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले दिगंबर अखाड़े पहुंचे। यहां उन्होंने महंत सुरेश दास से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उपहार भेंट किया। इस दौरान दोनों संतों के बीच प्रदेश और समाज से जुड़े विषयों पर चर्चा भी हुई।
यह भी पढ़ें-10 तस्वीरों में आप देखिए अयोध्या का दीपोत्सव, वर्ल्ड ने पहली बार देखी ऐसी झलक
मुख्यमंत्री बड़ा भक्त महल भी पहुंचे। यहां उन्होंने महंत कौशल किशोर दास जी महाराज से मुलाकात की। उन्होंने महाराज जी का हालचाल जाना और दीपावली पर उपहार भेंट अर्पित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी से मिलने मणिराम दास छावनी पहुंचे। उन्होंने महंत जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए दीपावली उपहार प्रदान किया।
यह भी पढ़ें-दिवाली पर अयोध्या में 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड बने, दुल्हन सी सजी रामनगरी देखते ही बन रही
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।