कौन है बेरहम हत्यारा साहिल, किसके घर अक्सर रुकती थी साक्षी, क्या बनना चाहती थी? जानिए Delhi Sakshi Murder Case के अनछुए पहलू

Published : May 30, 2023, 04:54 PM ISTUpdated : May 30, 2023, 06:39 PM IST
Delhi sakshi Murder Case accused sahil latest news

सार

देश की राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में नाबालिग छात्रा साक्षी की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। साहिल ने जिस तरह चाकू से 40 बार निर्मम वार कर साक्षी को मौत की नींद सुला दिया। 

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में नाबालिग छात्रा साक्षी की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। साहिल ने जिस तरह चाकू से 40 बार निर्मम वार कर साक्षी को मौत की नींद सुला दिया। सीसीटीवी फुटेज में कैद, वे चंद पल सोशल मीडिया पर वायरल हैं। आप भी जानना चाहते होंगे कि आखिर साहिल कौन है? साक्षी की उसने इतनी निर्मम हत्या क्यों की? साक्षी अक्सर किसके घर रुकती थी? मौत के बाद साक्षी के मॉं—पिता की क्या मांग है? आइए जानते हैं सब कुछ सिलसिलेवार।

साहिल ने गली में साक्षी को चाकू से गोद डाला

साहिल ने गली में साक्षी को चाकू से गोद डाला। घटना के सामय आसपास लोग भी मौजूद थे। पर कोई उसे बचाने नहीं आया और वायरल वीडियो में न ही कोई साहिल को टोकने की हिम्मत करता दिख रहा है। एक लड़का साहिल का हाथ पकड़ने की कोशिश करता है, पर उसका उग्र रूप देखकर वहां से भाग जाता है। कलेजे को कंपा देने वाले इस हत्याकांड के बाद अब मृत लड़की साक्षी के माता—पिता का बयान आया है। साक्षी के पैरेंट्स आरोपी साहिल की फांसी की मांग कर रहे हैं। आइए आगे जानते हैं कि कौन है बेरहम हत्यारा साहिल?

कौन है बेरहम हत्यारा साहिल? जिसने साक्षी को बेरहमी से मारा

दरअसल, साहिल के पिता का नाम सरफराज है। साहिल एसी और रेफ्रिजरेटर बनाने का काम करता है। बताया जा रहा है कि वह प्रह्लादपुर की जैन कॉलोनी बरवाला में किराए के मकान में रहता है। उसके मकान मालिक रामफूल के अनुसार, पिछले दो साल से साहिल अपनी तीन बहनों व पैरेंट्स के साथ यहां रह रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों को पता चला कि लड़की हत्या करने वाला साहिल है।

किसके बर्थडे पार्टी में जा रही थी साक्षी? तभी साहिल ने कर दिया हमला

साक्षी की मॉं मीडिया से बातचीत करते हुए कहती हैं कि उनकी बेटी तकरीबन 10 दिन से अपने दोस्त के घर रह रही थी। जेजे कॉलोनी की रहने वाली साक्षी घटना के समय यानी रविवार शाम बर्थडे पार्टी में जाने के लिए घर से निकली थी। तभी साहिल ने अचानक उसे रास्ते में रोका और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। फिर पत्थर से मारा और लात से भी मारा। जानकारी के अनुसार, साक्षी अपनी सहेली नीतू के बेटे के बर्थड में जाने के लिए घर से निकली थी। उसकी मॉं का कहना है कि साक्षी अक्सर अपनी सहेली नीतू के घर जाती थी और उसी के घर पर रूकती थी थी। वह ​10 दिन से अपनी सहेली नीतू के घर पर ही रह रही थी। उसका पति जेल में है।

क्या बनना चाहती थी साक्षी?

साक्षी ने इसी साल 10वीं क्लास की परीक्षा पास की थी। उसके परिवार वाले अनपढ़ हैं। उसका एक 12 साल का भाई है, जो 8वीं कक्षा का स्टूडेंट है। साक्षी की मॉं का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी से बार बार साहिल के बारे में पूछा पर उसने कुछ नहीं बताया। साक्षी के पिता बोले की उनकी बिटिया वकील बनना चाहती थी। बहरहाल, आरोपी साहिल को बुलंदशहर से अरेस्ट करने के बाद पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जन्मदिन से पहले बृजभूषण शरण सिंह को मिला ऐसा तोहफा, कीमत सुनते ही चौंक गए
घर बसने से पहले दरार! दुल्हन बोली- दहेज मांगा, दूल्हे ने कहा-मोटापे की वजह से शादी तोड़ी